छत्तीसगढ़ कोयला दलाल सूर्यकांत तिवारी के तमाम पैतरे हो गया फेल,अडानी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लेकर बच निकलने की कवायत धरी की धरी रह गई, कोयला दलाल ने अब सरकारी गवाह बनने के लिए मार रहा है हाथ-पांव,……. पढ़ें सूर्यकांत का आत्मसमर्पण करने वास्

छत्तीसगढ़ कोयला दलाल सूर्यकांत तिवारी के तमाम पैतरे हो गया फेल,अडानी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लेकर बच निकलने की कवायत धरी की धरी रह गई, कोयला दलाल ने अब सरकारी गवाह बनने के लिए मार रहा है हाथ-पांव,……. पढ़ें सूर्यकांत का आत्मसमर्पण करने वास्

छत्तीसगढ़ कोयला दलाल सूर्यकांत तिवारी के तमाम पैतरे हो गया फेल,अडानी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लेकर बच निकलने की कवायत धरी की धरी रह गई, कोयला दलाल ने अब सरकारी गवाह बनने के लिए मार रहा है हाथ-पांव,……. पढ़ें सूर्यकांत का आत्मसमर्पण करने वास्ते आवेदन रायपुर :सूर्यकांत तिवारी के आईटी-ईडी से बच […]


छत्तीसगढ़ कोयला दलाल सूर्यकांत तिवारी के तमाम पैतरे हो गया फेल,अडानी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लेकर बच निकलने की कवायत धरी की धरी रह गई, कोयला दलाल ने अब सरकारी गवाह बनने के लिए मार रहा है हाथ-पांव,……. पढ़ें सूर्यकांत का आत्मसमर्पण करने वास्ते आवेदन

रायपुर :सूर्यकांत तिवारी के आईटी-ईडी से बच निकलने के तमाम पैंतरें खाली जा रहे है|गैर कानूनी गतिविधियों से बच निकलने के लिए उसने अबकी बार उद्योगपति अडानी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लेकर अदालत में अपना बचाव किया था|हालाँकि उसकी थ्योरी यहाँ कुछ काम नहीं आई|बल्कि अदालत को गुमराह करने कि चाल धरी की धरी रह गई|उसके हवा -हवाई दावों की पोल उस समय खुल गई जब ईडी की विशेष अदालत ने उसका रिमांड सीधे 12 दिनों के लिए स्वीकृत कर दिया|

बताया जाता है कि सूर्यकांत के आत्मसमर्पण से पूर्व गिरफ्तार किए गए,आईएएस समीर विश्नोई ,सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी तीनो की पहले दौर में 8 दिनों की जबकि दूसरी बार 6 दिनों की ईडी रिमांड कोर्ट ने स्वीकार किया था|तथ्यों पर गौर करे तो सूर्यकांत को एक ही झटके में 12 दिनों तक का ईडी रिमांड कोर्ट द्वारा स्वीकृत की गई है|साफ़ है कि ईडी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य काफी पुख्ता और कारगर साबित हुए है |

Read More छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों की दूसरी ट्रांसफर लिस्ट जारी, कई DFO भी बदले

यह भी बताया जा रहा है कि सूर्यकांत ने अडानी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लेकर मामले को राजनैतिक रंग देने की नाकाम कोशिश किया था | दरअसल,सूर्यकांत और उसके गिरोह में शामिल अफसरों के काले कारनामों की तस्दीक उनके ठिकानो से बरामद करोडो की रकम और कोल वाशरी व जमीनों अन्य में किया गया निवेश के दस्तावेज बयां कर रहे है | ऐसे में सूर्यकांत के तमाम दावे अदालत में उल्टा पड़ने के साथ टॉय-टॉय फिस्स साबित हो गया है |उसका दस्तावेजी शिगूफा चर्चा में है |

Read More CBSE Revaluation पर SC सख्त! 1.68 लाख छात्रों की शिकायतों पर केंद्र से मांगा जवाब, 25 अगस्त को बड़ा फैसला

दस्तावेजों पर नजर दौड़ाए तो सूर्यकांत के आत्मसमर्पण के आवेदन में किए गए दावे की कंडिका 2,3 और 4 गौरतलब है | इसमें अदालत को गुमराह करते हुए अपनी अनुपातहीन संपत्ति को जायज ठहराने के लिए सूर्यकांत ने खुद को अडानी का ठेकेदार बताया है | इसमें उसने यह भी दावा किया है कि उसके पास अर्जित धन अडानी की ठेकेदारी करके प्राप्त किया गया है | उसका यह हास्यास्पद दावा सुर्खियों में है |

इसी कंडिका में सूर्यकांत ने पूर्व की रेड में आईटी-ईडी के अफसरों के साथ जांच में सहयोग का दावा किया है | जबकि हकीकत यह है कि हाल ही में उसके ठिकानो पर आईटी की छापेमारी के बाद उसने यह कहकर सनसनी फैलाई थी कि उसे छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनने का ऑफर ईडी के द्वारा दिया गया है | यही नहीं इस दौरान उसने आईटी अफसरों पर मारने पीटने और धमकाने का आरोप भी लगाया था

सूर्यकांत तिवारी ने इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी किया था | यह टिप्पणी मीडिया का सुर्खियां भी बना था | इस दौरान किए गए रमन सिंह के एक टवीट को हथियार बनाकर सूर्यकांत ने बड़ी चालाकी से अदालत को गुमराह करने की कवायत को अंजाम दिया था | हालाँकि ईडी के शिंकजे से बच निकलने का उसका यह दांव भी काम नहीं आया | बताया जाता है कि रिमांड लिए जाने के दौरान हुई बहस में ईडी के वकीलों ने कोर्ट में उसके तमाम दावो की हवा निकाल दी |

फिलहाल पिछले 24 घंटों से सूर्यकांत से ईडी की पूछताछ जारी है| सूत्र बताते है कि सरकारी गवाह बनने के लिए हाथ-पांव मार रहे सूर्यकांत ने इस अवधि में 24 से ज्यादा ऐसे दस्तावेजों की तस्दीक की है,जो आधा दर्जन अफसरों और सफेद पोश नेताओं के करीबी नाते-रिश्तेदारों की काली करतूतों को उजागर करते है | माना जा रहा है कि जल्द ही सूर्यकांत का कुछ अफसरों और कारोबारियों से आमना -सामना भी कराया जा सकता है | इसके लिए ऐसे सहभागियों को ईडी द्वारा न्यौता पहले ही भेजा जा चुका है |

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी