छत्तीसगढ़ :बड़ी ख़बररायपुर
ED ने बलरामपुर जिले के खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ :बड़ी ख़बररायपुरED ने बलरामपुर जिले के खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ :बड़ी ख़बररायपुरED ने बलरामपुर जिले के खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में छापामार कार्रवाई की। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने बलरामपुर जिले से खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खनिज अधिकारी की गिरफ्तारी के साथ ही माना जा रहा है कि […]

छत्तीसगढ़ :बड़ी ख़बररायपुर
ED ने बलरामपुर जिले के खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में छापामार कार्रवाई की। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने बलरामपुर जिले से खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खनिज अधिकारी की गिरफ्तारी के साथ ही माना जा रहा है कि कलेक्टर रानू साहू की मुश्किलें अब बढ़ सकती है।

गिरफ्तार किए गए खनिज अधिकारी का नाम अवधेश बारिक है। ईडी की टीम सोमवार को बलरामपुर कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग के दफ्तर में दबिश दी। ईडी की टीम ने वहां एक बंद कमरे में खनिज अधिकारी अवधेश बारिक से घंटों लंबी पूछताछ की। जिसके बाद देर रात ED की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर उऩ्हें साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान ED ने कुछ फाइलें भी अपने कब्जे में ली है। जिसके बाद ईडी की टीम अधिकारी को साथ लेकर रायुपर के लिए रवाना हो गई।

Read More प्रकृति का रेड अलर्ट बेजुबानों की मौत से नहीं जागी सरकार तो अगला नंबर इंसानों का होगा

इससे पहले भी ईडी की टीम एक बार अवधेश बारिक से पूछताछ कर चुकी है। जिसके बाद सोमवार को दुबारा उनसे पूछताछ हुई। अवधेश बारिक इससे पहले रायगढ़ में पदस्थ थे। रायगढ़ में कलेक्टर रानू साहू भी पदस्थ हैं। ईडी की टीम रानू साहू के सरकारी बंगले और उनके दफ्तर में दबिश दे चुकी है और उनसे लंबी पूछताछ की थी। अवधेश बारिक की गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि कलेक्टर रानू साहू की भी मुश्किलें बढ़ सकती है।

Read More बिहार में बड़ा सियासी भूचाल: लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका, RJD की ‘मुखिया दीदी’ रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन

आपको बता दें ईडी की टीम ने 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जगह दबिश दी थी। ईडी की टीम ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी उनके रिश्तेदारों, IAS अधिकारियों समीर विश्नोई, जेपी मौर्या और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के अलावा कुछ कारोबारियों के यहां छापा मारा था। छापे के दौरान रानू साहू मौजूद नहीं थी, जिसके बाद ईडी की टीम ने उनके बंगले को सील कर दिया था। हालांकि दो दिन बाद रानू साहू ने ईडी को पत्र लिखकर मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हैदराबाद में होना बताया था। बाद में ईडी ने कलेक्टर बंगला सहित उनके दफ्तर में छापा मारा था।

ईडी की टीम ने छापे के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े कोल घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसके साथ ही ईडी ने IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। छापे के दौरान फरार कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने कुछ दिनों बाद रायपुर की कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां ईडी की टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सभी अभी रायपुर जेल में बंद हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने ये 5 वीं गिरफ्तारी की है।

Tags:

Latest News

उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
असम में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ACS अधिकारी, छापों में मिला करोड़ों का कैश और निवेश का जाल
मां बम्लेश्वरी धाम में बैगा पूजा को लेकर फिर भड़का विवाद, किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी समाज में उबाल
गढ़चिरौली में नक्सलियों के गुप्त हथियार अड्डे का भंडाफोड़, जमीन के नीचे छिपा था डंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर ही किया तबाह
Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाते समय बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 महीने में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: हेडमिस्ट्रेस ने 'याद' से लिखे फिजिक्स के सवाल, CBI ने दिल्ली ले जाकर शुरू की पूछताछ
Fake Paneer Racket Exposed: केमिकल से तैयार हो रहा नकली पनीर, ढाबों से फाइव स्टार होटलों तक सप्लाई, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बिहार में बड़ा सियासी भूचाल: लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका, RJD की ‘मुखिया दीदी’ रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन
Aligarh Plane Emergency Landing: उड़ान के कुछ मिनट बाद ही बिगड़ा विमान, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ebola Alert: इबोला संकट के बीच भारत सरकार की बड़ी चेतावनी, कांगो-युगांडा यात्रा से बचने की सलाह
Twisha Sharma Death Case: मौत से पहले पति-पत्नी में हुआ था विवाद, प्रेग्नेंसी और पारिवारिक तनाव ने बढ़ाए सवाल