आचार संहिता लगते ही चेकिंग अभियान तेज: 1 करोड़ नकद बरामद, IT विभाग करेगा जांच…

आचार संहिता लगते ही चेकिंग अभियान तेज: 1 करोड़ नकद बरामद, IT विभाग करेगा जांच…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में चेकिंग अभियान तेज हो गई है. चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने सोमवार की रात 10 बजे एक स्कोडा कार से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम जब्त की है. यह रकम व्यापारी का बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि […]

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में चेकिंग अभियान तेज हो गई है. चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने सोमवार की रात 10 बजे एक स्कोडा कार से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम जब्त की है. यह रकम व्यापारी का बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है| दस्तावेज पेश न कर पाने पर यह राशि जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई है। यह घटना अंजोरा चौकी क्षेत्र की है।

 

Read More महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

कैसे हुआ खुलासा?

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम आचार संहिता लागू होने के बाद दुर्ग पुलिस ने राज्य की सीमाओं पर वाहन चेकिंग तेज कर दी थी। राजनांदगांव से दुर्ग आने वाले मार्ग पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। रात करीब 8 बजे एक कार को रोका गया। जांच के दौरान कार में 500 रुपये के नोटों के बंडल पाए गए।

Read More कांकेर में ACB का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, रायपुर-जगदलपुर टीम ने बिछाया जाल

 

नकदी की बड़ी खेप…

पुलिस को कार से कुल 1 करोड़ रुपये नकद मिले। कार चालक के पास इतनी बड़ी राशि का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह पैसा नागपुर से दुर्ग लाया जा रहा था। पुलिस ने नकदी जब्त कर मामले को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है। अब आयकर अधिकारी यह जांच करेंगे कि यह पैसा कहां से आया और इसका क्या उपयोग किया जाना था।

चुनावी माहौल में इतनी बड़ी नकदी बरामदगी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। आचार संहिता के चलते इस राशि के राजनीतिक या अवैध उपयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। अंजोरा चौकी क्षेत्र में इस चेकिंग अभियान के दौरान ही यह बड़ी बरामदगी हुई।

बरामदगी में एक ट्रैक्टर शोरूम संचालक का नाम सामने आया है, जिसकी कार से नकदी मिली है। अब इनकम टैक्स और पुलिस दोनों यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैसा किसी व्यावसायिक लेनदेन का हिस्सा था या चुनावी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

Tags:

Latest News

पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी
राजनांदगांव: कमर में फंसा था 3 इंच का चाकू, डॉक्टरों ने बिना निकाले लगा दिए टांके, 7 दिन तक दर्द से तड़पता रहा युवक