श्यामला हिल्स थाने में मध्यप्रदेश के मुख्य्मंत्री शिवराज के खिलाफ शिकायत दर्ज, कमलनाथ को आतंकी बताने का मामला

श्यामला हिल्स थाने में मध्यप्रदेश के मुख्य्मंत्री शिवराज के खिलाफ शिकायत दर्ज, कमलनाथ को आतंकी बताने का मामला भोपाल : मध्य प्रदेश में कमलनाथ को आतंवादी कहने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने सीएम शिवराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम शिवराज ने अपने एक बयान में कमलनाथ को आतंकवादी जैसा कहा था। जिसे […]

श्यामला हिल्स थाने में मध्यप्रदेश के मुख्य्मंत्री शिवराज के खिलाफ शिकायत दर्ज, कमलनाथ को आतंकी बताने का मामला

भोपाल : मध्य प्रदेश में कमलनाथ को आतंवादी कहने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने सीएम शिवराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम शिवराज ने अपने एक बयान में कमलनाथ को आतंकवादी जैसा कहा था। जिसे लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल श्यामला हिल्स थाने पहुंचा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल श्यामला हिल्स थाने पहुंचा और सीएम शिवराज के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। इस दौरान संगीता शर्मा ने सीएम शिवराज से मांग करते हुए कहा कि सीएम या तो इस्तीफा दें, नहीं तो कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ से माफी मांगे। सीएम शिवराज ने सीधी में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम कमलनाथ को आतंकवादी बताया था। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि डेलिगेशन मिला है। सीएम शिवराज के खिलाफ थाने में शिकायत आई है, जिसे पहले पुलिस परखेगी और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान सीधी में चुनावी जनसभा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट कमलनाथ को आतंकवादी जैसा बताया था। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ आजकल अधिकारियों कर्मचारियों को लगातार धमका रहे हैं। आजकल तो कमलनाथ भी आतंकवादी जैसे हो गए हैं। वह धमका रहे हैं। कल भी धमकाया अधिकारी कर्मचारियों को। मैं देख लूंगा, कल के बाद परसों आता है, मैं निपटा दूंगा, तुम भारतीय जनता पार्टी का साथ दे रहे हो। जब तुम मुख्यमंत्री थे तब भी चमकाते और धमकाते थे। अब कमलनाथ मुख्यमंत्री नहीं है। धमकियां देने की कोशिश मत करो कमलनाथ, यह धमकियां आपको बहुत महंगी पड़ेगी।

Read More बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद

Tags:

Latest News

रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं
अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब