सिंचाई विभाग के एनिकट गेट मरम्मत में है, बड़ा खेल, कागज में टेंडर, कागज में वर्क ऑर्डर, कागज में काम दिखाकर कर दिया लाखों का भुगतान और हो गया खेला

सिंचाई विभाग के एनिकट गेट मरम्मत में है, बड़ा खेल, कागज में टेंडर, कागज में वर्क ऑर्डर, कागज में काम दिखाकर कर दिया लाखों का भुगतान और हो गया खेला

सिंचाई विभाग के एनिकट गेट मरम्मत में है, बड़ा खेल, कागज में टेंडर, कागज में वर्क ऑर्डर, कागज में काम दिखाकर कर दिया लाखों का भुगतान और हो गया खेला बिलासपुर : सिंचाई विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में एनिकट के गेट मरम्मत के नाम पर सुनियोजित भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिल्हा के मोहदा […]

सिंचाई विभाग के एनिकट गेट मरम्मत में है, बड़ा खेल, कागज में टेंडर, कागज में वर्क ऑर्डर, कागज में काम दिखाकर कर दिया लाखों का भुगतान और हो गया खेला

बिलासपुर : सिंचाई विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में एनिकट के गेट मरम्मत के नाम पर सुनियोजित भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिल्हा के मोहदा एनिकट में पहले आठ गेट निकालकर विभाग के वर्क शॉप में मरम्मत किया गया। फिर महीनेभर बाद ठेकेदार से 9 लाख 53 हजार रुपए में मरम्मत कराया गया। विभाग जिस महीने में गेट निकालकर मरम्मत करना बता रहा है इस दौरान का गुगल मैप एनिकट में भरपूर पानी दिखा रहा है। जब गेट निकालकर ले गए तो एनिकट में पानी रुका कैसे ? मतलब साफ है अधिकारियों ने केवल कागज में मरम्मत और फिर भुगतान कर दिए है।
सिंचाई विभाग का विद्युत यांत्रिकी विभाग एनिकट के गेट मरम्मत में बड़ा खेल कर रहा है। जीतने में नया गेट आ जाता है विभाग उतनी राशि में मरम्मत करा रहा है। मनियारी नदी के मोहदा में बने एनिकट का एक मामला सामने आया है। बिल्हा ब्लाक के मोहदा में एक अनिकट 2009-10 में बनाया गया था। इस एनीकट में आठ गेट लगाए गए हैं। हर साल वर्षा के पहले और बाद में एनिकट के गेटों की मरम्मत की जाती है। नियमानुसार सिविल सब डिवीजन के अनुविभागीय अधिकारी ने 24 अप्रैल 2022 को विद्युत यांत्रिकी लाइट मशीनरी नलकूप गेट उपसंभाग सकरी को पत्र लिखा था। जिसमे गेट क्रमांक तीन का हेड एवं राड के अलावा एनिकट के गेटों की आयलिंग – ग्रीसिंग करने की आवश्यकता बताई गई थी। इस बीच कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग बिलासपुर की ओर से 24 नवंबर 2022 को यूनिट प्रभारी सब इंजीनियर दयासिंह राठौर ने मौखिक रूप से जानकारी दी कि गेट से पानी निकल रहा है। तब एनिकट के सभी गेटों को निकलकर विभाग के वर्कशॉप में मरम्मत किया गया था। इसके बाद ईएंडएम ने लगभग एक महीने बाद NIC के माध्यम से 19 अक्टूबर 2022 को गेट मरम्मत के लिए निविदा आमंत्रित की। इसकी निविदा खुलने की अंतिम तारीख नौ नवंबर 2022 तय की गई। गेट मरम्मत का काम एक महिला बेरोजगार इंजीनियर को दिया गया। यही नहीं गेट मरम्मत की अनुमानित खर्च नौ लाख 40 हजार रुपये बताया गया। एनीकट के गेट की मरम्मत वर्कशाप में हो गई उसकी फिर से ठेकेदार से नौ लाख 53 हजार में मरम्मत कराई गई।
इस पूरे मामले में सबसे रोचक बात ये है जिस वक्त विभाग गेट मरम्मत का बता रहा है इस पिरियेड के गुगल मैप में एनिकट में भरपूर पानी बता रहा है। जब एनिकट के आठों गेट नवंबर में निकालके वर्कशॉप ले गए तो एनिकट में भरपूर पानी आया कहां से ? गूगल मैप में 3/4/2022 को एनिकट में लबालब पानी दिखा रहा है। इसका मतलब साफ है कि विभाग के अधिकारी कागज में मरम्मत की आवश्यकता बता रहे है, कागज में टेंडर निकालकर वर्क ऑर्डर जारी कर रहे है और कागज में ही ठेकेदार को भुगतान बता दिया जा रहा है। इस पूरे खेल में सब इंजीनियर दया सिंह राठौर से लेकर विद्युत यांत्रिकी विभाग के SDO डीएन अनंत, EE दिनेश सिंह और अधीक्षण अभियंता संजय पाठक समेंत सबकी मिली भगत से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है।

Tags:

Latest News

Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार
धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम
डोंगरगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: MP की व्हिस्की की री-पैकिंग से चल रहा था खेल, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त
रायपुर के सड्डू में फैक्ट्री गोदाम बना आग का गोला: धुएं से ढका आसमान, दमकल टीमों की जंग जारी, देखे वीडियो
नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”
CG Liquor Scam: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर के इस मशहूर ज्वेलर्स के यहां पड़ा छापा... दुबई में बैठे सुब्बू तक पहुंची आंच