टोकन नहीं कटने से नाराज किसानों ने कर दिया चक्काजाम

एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना किए स्थगित 

Screenshot_2026-01-28-17-11-58-18_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

  राष्ट्रीय जगत विजन। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी के लिए टोकन जारी नहीं हाने पर कई गांव के किसानों ने आज सुबह होने से कोतरा रोड़ पर बैठकर चक्काजाम कर दिए और जमकर नारेबाजी की। प्रदेश में धान खरीदी अंतिम चरण पर है। ऐसे में टोकन नहीं मिलने से किसान अपनी उपज बेच पाने को लेकर चिंतत हैं। 
 कोतरा से रायगढ़ मुख्य मार्ग पर 6 से 7 सोसाइटी क्षेत्रों के किसान एकत्रित हुए है जिसमें भरतपुर, कोतरा, कोड़तराई, धनागर, कांटा हरदी, भातपुर, नंदेली समेत आसपास के गांवों के किसान शामिल थे। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते टोकन जारी नहीं हुए तो वे अपनी धान बेचने से वंचित रह जाएंगे।
       वहीं किसानों की समस्या और आंदोलन को देखते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल भी मौके पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किए। आंदोलन की जानकारी मिलते ही एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिन किसानों के टोकन शेष हैं, उन्हें जल्द जारी किया जाएगा।

किसान मानने को तैयार नहीं थे, एसडीएम के मनाने के बाद माने किसान

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, लेकिन वे मौके से हटने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना है कि टोकन कटने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही वे पूरी तरह लौटेंगे। घरघोड़ा ब्लॉक के अमलीडीह क्षेत्र में भी किसानों ने चक्काजाम की तैयारी की थी। यहां भी टोकन जारी न होने की समस्या सामने आई थी। मामले को लेकर घरघोड़ा एसडीएम और तहसीलदार ने किसानों से चर्चा कर आश्वासन दिया है कि सभी लंबित टोकन जारी किए जाएंगे। इसके बाद किसानों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार