शिक्षकों और कर्मचारियों पर प्रशासन का शिकंजा, अब डिजिटल हाजिरी से ही मिलेगा वेतन, वीएसके ऐप की उपस्थिति के आधार पर बनेगा ई-बिल

शिक्षकों और कर्मचारियों पर प्रशासन का शिकंजा, अब डिजिटल हाजिरी से ही मिलेगा वेतन, वीएसके ऐप की उपस्थिति के आधार पर बनेगा ई-बिल

बिलासपुर : सरकारी स्कूलों में अब मनमानी हाजिरी और उपस्थिति में लापरवाही नहीं चलेगी। स्कूल में कितने दिन ड्यूटी की और कितने दिन की हाजिरी दर्ज हुई, इसका पूरा हिसाब अब डिजिटल सिस्टम ही रखेगा। बिलासपुर जिले में शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए जिला प्रशासन ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया सख्त कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब शिक्षकों सहित शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही जारी होगा। नवंबर महीने के वेतन से यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है।

हाजिरी में गड़बड़ी तो वेतन में भी नहीं मिलेगी राहत

नए आदेश के बाद अब केवल कागजों में दर्ज उपस्थिति के भरोसे वेतन नहीं निकाला जा सकेगा। कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति और ऐप में दर्ज हाजिरी का मिलान जरूरी होगा। वीएसके ऐप में जितने दिनों की उपस्थिति दर्ज होगी, वेतन भुगतान की प्रक्रिया भी उसी के अनुसार आगे बढ़ेगी। प्रशासन का यह फैसला हाजिरी दर्ज करने और वेतन गणना में होने वाली मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद

अधिकारियों की निगरानी होगी ऑनलाइन

Read More कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

व्यवस्था को लागू करने के लिए आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को एचआरएमआईएस पोर्टल पर विशेष डैशबोर्ड की सुविधा दी गई है। इसके जरिए अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति देख सकेंगे और उसका मिलान कर सकेंगे। यानी अब वेतन बिल तैयार करने से पहले डिजिटल रिकॉर्ड की जांच करना अनिवार्य होगा। वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही ई-बिल जनरेट किया जाएगा।

चारों विकासखंडों में सख्ती से पालन कराने के निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डीईओ को शासन के निर्देशों का जिलेभर में कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा कोटा, मस्तूरी, तखतपुर और बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आदेश केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वेतन भुगतान की पूरी प्रक्रिया में इसका पालन सुनिश्चित किया जाए।

हाजिरी और वेतन के आंकड़ों में अंतर मिला तो डीडीओ पर गिरेगी गाज

वेतन भुगतान के लिए गिने गए कार्यदिवस और वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के दिनों में बिना किसी ठोस एवं युक्तियुक्त कारण के अंतर पाया गया, तो संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी भी उसी अधिकारी की होगी।

शासन के आदेश को अब जमीन पर उतारने की तैयारी

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग पहले ही प्रदेश के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को उपस्थिति दर्ज करने तथा वेतन गणना में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दे चुका है। इसी आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने अब सख्ती दिखाई है। प्रशासन का मानना है कि डिजिटल उपस्थिति से कर्मचारियों की वास्तविक हाजिरी का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, वेतन भुगतान में पारदर्शिता आएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

Tags:

Latest News

राजनांदगांव में खूनी संघर्ष: पहले लोहे की पाइप और बोतल से हमला, फिर अस्पताल में चाकूबाजी; तीन आरोपी गिरफ्तार राजनांदगांव में खूनी संघर्ष: पहले लोहे की पाइप और बोतल से हमला, फिर अस्पताल में चाकूबाजी; तीन आरोपी गिरफ्तार
रूस के कामचटका में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, धरती कांपने से मची हलचल, सुनामी का खतरा नहीं
एआई फोटो से उगाही: द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार 
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ बनी करियर की सबसे लंबी फिल्म, CBFC से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट; 4 दिसंबर को सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से होगा मुकाबला
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को डिजिटल बना रहा ‘तुंहर टोकन’ ऐप, घर बैठे किसानों को मिल रहा टोकन; जानिए कैसे बदली व्यवस्था
बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिला 4.29 करोड़ का सोना, 24 लाख नकद भी बरामद; जमीन में गाड़कर रखा था खजाना
शिक्षकों और कर्मचारियों पर प्रशासन का शिकंजा, अब डिजिटल हाजिरी से ही मिलेगा वेतन, वीएसके ऐप की उपस्थिति के आधार पर बनेगा ई-बिल
छत्तीसगढ़ में परिसीमन से बढ़ेंगी विधानसभा और लोकसभा की सीटें! 90 से 135 विधायक और 11 से 17 सांसद होने की संभावना, CM साय ने बताया बड़ा फायदा
महासमुंद में आबकारी टीम पर शराब कोचियों का हमला, 6 कर्मचारी घायल; सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़
राजस्व वसूली में ढिलाई पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश
बीड में मेडिकल कॉलेज की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रोफेसर डॉक्टर अनीस अहमद गिरफ्तार
रायपुर में ट्रैफिक सुधारने प्रशासन का बड़ा अभियान: 9 प्रमुख मार्गों से हटेगा अतिक्रमण, 4 दिन में 1,162 वाहनों के चालान