10 वर्ष के रिशु कश्यप की हत्या करने वाले हत्यारों के घरों पर अब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

10 वर्ष के रिशु कश्यप की हत्या करने वाले हत्यारों के घरों पर अब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर प्रतापपुर : प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी चौथी कक्षा के 10 वर्ष के छात्र रिशु कश्यप की हत्या के बाद शव को जलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस ने जेल […]

10 वर्ष के रिशु कश्यप की हत्या करने वाले हत्यारों के घरों पर अब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर


प्रतापपुर : प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी चौथी कक्षा के 10 वर्ष के छात्र रिशु कश्यप की हत्या के बाद शव को जलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब प्रशासन द्वारा दोनों आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जाएगा। गौरतलब है कि छात्र की हत्या के आरोपियों को फांसी देने तथा उनके अवैध घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग आक्रोशित नगरवासियों द्वारा की गई थी।
परिजन सदमें में गौरतलब है कि प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी अशोक कश्यप के 10 वर्षीय पुत्र रिशु कश्यप का उसके पड़ोस में रहने वाले विशाल ताम्रकार व शुभम सोनी ने 29 जनवरी की शाम अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद वे उसे बाइक पर बैठाकर करसी के प्रेममारा जंगल में ले गए थे। ज्यादा शाम होने पर छात्र ने घर चलने की जिद की तो आरोपी विशाल ताम्रकार ने सिर पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर दोनों ने पत्थर के खोह में उसका शव जला दिया था। यही नहीं, वारदात के 2 दिन बाद विशाल ताम्रकार ने उसके शव के जले अवशेषों को बिखेर दिया था ताकि किसी को कुछ पता न चल सके। इसके बाद आरोपियों ने 8 फरवरी को अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित लटोरी के पास एक व्यक्ति को मोबाइल लूट ली थी। लूट की मोबाइल से उन्होंने छात्र के पिता को फिरौती के लिए कॉल किया था। यही नहीं, आरोपी शुभम सोनी ने फिरौती के लिए धमकी भरा पत्र व लूट वाली मोबाइल को छात्र के घर में फेंक दिया था।

इधर छात्र के नहीं मिलने से प्रतापपुर नगरवासियों का आक्रोश पुलिस के प्रति बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने भी छात्र की खोजबीन के लिए करीब डेढ़ दर्जन टीमें लगाई थी। इसी बीच अंबिकापुर व सूरजपुर की साइबर सेल की टीम द्वारा दी गई जानकारी के बाद आरोपी विशाल ताम्रकार व शुभम सोनी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने छात्र रिशु की हत्या व शव जलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया था। छात्र की हत्या के बाद प्रतापपुर में काफी आक्रोश था। नगरवासी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। वहीं उन्होंने आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। इस पर प्रशासन द्वारा आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार द्वारा आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।

Read More चारभाठा धान केंद्र का बड़ा खुलासा: अमित जोगी बोले- VIP मुसवे सरकार में बैठे हैं! देखे वीडियो…

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज