मुंगेली कुसुम पावर प्लांट हादसे में प्लांट के मैनेजर, प्रबंधक और इंचार्ज व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज, मृतक के परिजनों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

मुंगेली कुसुम पावर प्लांट हादसे में प्लांट के मैनेजर, प्रबंधक और इंचार्ज व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज, मृतक के परिजनों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

मुंगेली कुसुम पावर प्लांट हादसे में प्लांट के मैनेजर, प्रबंधक और इंचार्ज व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज, मृतक के परिजनों की शिकायत पर हुई कार्यवाही मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में कुसुम प्लांट में साइलो गिरने की दुर्घटना के मामले में मृतक मजदूर के रिश्ते में मामा की शिकायत पर प्लांट के आपरेशन मैनेजर […]

मुंगेली कुसुम पावर प्लांट हादसे में प्लांट के मैनेजर, प्रबंधक और इंचार्ज व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज, मृतक के परिजनों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में कुसुम प्लांट में साइलो गिरने की दुर्घटना के मामले में मृतक मजदूर के रिश्ते में मामा की शिकायत पर प्लांट के आपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, प्रबंधक और इंचार्ज अमित केडिया व अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है।

मुंगेली :  बिलासपुर– रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामबोड़ में स्थित कुसुम प्लांट में साइलो गिरने के हादसे में प्लांट प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पीड़ित मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर प्लांट के मैनेजर, प्रबंधक और इंचार्ज के विरुद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 2/2025 धारा 106(1),289,3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वही फंसे अन्य व्यक्तियों के लिए राहत कार्य भी जारी है।

Read More Raipur News: 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कलेक्टर गौरव सिंह ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

जिला मुंगेली थाना सरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में 9 जनवरी को दोपहर करीब 01 बजकर 09 मिनट में प्लांट में रखे भारी सैलो ( भंडारण टैंक) अचानक गिरने से 04 व्यक्ति (प्लांट कर्मचारी) सैलो की चपेट में आने से नीचे दब गए। सूचना पर जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना उपरांत तत्काल कुसुम पॉवर प्लांट पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेकर त्वरित पुलिस टीम, रेस्क्यू टीम, स्वास्थ्य विभाग, शासन प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी को राहत कार्य में लगाया गया। मौके में 01 व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया जिसे अस्पताल ले जाया गया था  जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

Read More रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी

मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार घृतलहरे पिता चेनाराम उम्र 30 वर्ष साकिन अमेरी अकबरी (दगोरी) जिला बिलासपुर के रूप में की गई। मामले में जानकारी सामने आई कि प्रबंधन के जिम्मेदारों द्वारा सेलों टैंक में लापरवाहीपूर्वक क्षमता से अधिक मात्रा में माल भरना पाए जाने से सेलों टैंक के टूटकर गिरने से पीड़ित मनोज घृतलहरे को आई चोट से इलाज दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के मामा की रिपोर्ट पर कुसुम प्लांट के ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया, प्रबंधक एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/25 धारा 106(1),289,3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गया है। उक्त सभी मृतकों के शवों को पोस्ट मार्टम के जिए सिम्स हास्पिटल बिलासपुर भेज दिया गया है। जहां पी एम करने नहीं दे रहे हैं उनका कहना है की मुआवजा की रकम घोषित कर उसके बाद ही पोस्ट मार्टम करने देंगे। पुलिस बल तैनात हैं।

मृतकों के नाम नाम

मनोज धृतलहरे पिता चेनाराम उम्र 30 वर्ष ग्राम अमेरी अकबरी (दगोरी) जिला बिलासपुर एवं तीन नाम नीचे दिया गया है।

प्रकरण में विवेचना जारी है, तत्काल में फंसे हुए मजदूरों का रेस्क्यु ऑपरेशन चलाया जा रहा है, टैंक के अंदर गर्म साइल होने से राहत दल के द्वारा गैस कटर से टैंक को काटकर जेसीबी पोकलेन के माध्यम से गर्म साइल को बाहर निकाला गया, टैंक को उठाने के लिए बाहर से हाईड्रो क्रेन मंगाया गया है व रेस्क्यू हेतु केन, जेसीबी, फायर ब्रिगेड राहत के उपकरण संसाधन लाए गए है। प्रशासन के द्वारा दावा किया गया है कि जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन कर फंसे हुए मजदूरों को निकाला जायेगा। मौके पर कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा लगातार उपस्थित रहकर घटना रेस्क्यु हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा है। फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने पश्चात् ही उनका पहचान किया जा सकता है। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस टीम के अलावा एनडीआरफ की टीम भी राहत कार्य में लगे हुए है।

अटेंडेंस रजिस्टर से मिलान कर किया जा रहा फोन:–

मिली जानकारी के अनुसार प्लांट के 200 कर्मचारी तथा तीन ठेका कंपनियों के 200 कर्मचारी ( कुल 400 कर्मचारी) प्लांट में काम करते हैं। जिस साइट पर यह हादसा हुआ वहां चार कर्मचारी कार्यरत थे। हादसे के वक्त लंच टाइम था। अन्यथा जान माल की और भी हानि हो सकती थी। अटेंडेंस रजिस्टर से उपस्थित कर्मचारियों की सूची लेकर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें फोन लगाकर उनके सकुशल बाहर होने की तस्दीक की जा रही है।

मुआवजा के बाद अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन:–

हादसे में मृत मजदूर के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। प्लांट प्रबंधन के द्वारा 1 लाख का मुआवजा दिए जाने के बाद परिजन शव लेने और अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बाकी के तीन लोगों के परिवार वाले भी सिम्स में पोस्ट मार्टम करने नहीं दे रहे हैं।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप