1500 गर्भवती और बच्चों की जान के साथ खिलवाड़– एक्सपायरी डेट की रेडी टू ईट का कर दिया वितरण

1500 गर्भवती और बच्चों की जान के साथ खिलवाड़- एक्सपायरी डेट की रेडी टू ईट का कर दिया वितरण जगदलपुर : मामले के अनुसार बस्तर जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों में वितरण किए जाने वाले रेडी टू ईट मामले में बड़ा गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जाने वाले रेडी टू ईट […]

1500 गर्भवती और बच्चों की जान के साथ खिलवाड़- एक्सपायरी डेट की रेडी टू ईट का कर दिया वितर

जगदलपुर : मामले के अनुसार बस्तर जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों में वितरण किए जाने वाले रेडी टू ईट मामले में बड़ा गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जाने वाले रेडी टू ईट में भारी लापरवाही बरतते हुए एक्सपायरी डेट की रेडी टू इट फूड वितरण कर दिया गया है।

बस्तर के 40 केंद्रों में बांट दिए
मामले के अनुसार बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के दो पंचायत केसरपाल और बाकेल में करीब 40 केंद्र हैं। इन आंगनबाड़ियों में लगभग 1500 से अधिक गर्भवती महिला और बच्चे हैं, जिनके जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभाग की लापरवाही ऐसी कि उन्हें एक्सपायरी डेट की रेडी टू ईट वितरण कर दिया गया।

Read More लग्जरी कार में घूमती ‘लेडी गैंग’ का खुलासा: भीड़ में सेकेंडों में उड़ाती थी सोने की चेन, रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्नेचिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

जब पता चला तब तक सबको बंट चुका था
मामले की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने तुरंत इसकी जानकारी आंगनवाड़ी केंद्रों में दी। उसके बाद आनन-फानन में खाद्य पदार्थों का वितरण रुकवाया गया, लेकिन तब तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट वितरण कर दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

Read More बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी

बिना गुणवत्ता जांच के बांटे जा रहे
बस्तर में कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाने रेडी टू ईट का वितरण बीज निगम विकास के द्वारा किया जा रहा है। इसकी सप्लाई भी राजधानी रायपुर से की जा रही है, लेकिन रेडी टू ईट की गुणवत्ता की जांच के लिए कोई जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहा। लिहाजा एक्सपायरी डेट की रेडी टू ईट फूड के पैकेट आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण किया गया।

एक्सपायरी डेट 4 जुलाई तक थी, 20 जुलाई को वितरण
ग्रामीणों ने बताया कि इसकी एक्सपायरी डेट 4 जुलाई तक की थी और 20 जुलाई को केंद्रों में वितरण किया गया। हालांकि इस दौरान बच्चो के पालकों की नजर पड़ी और तुरंत इसके वितरण में आपत्ति जताया और जिसके बाद आनन-फानन में इसके वितरण पर रोक लगा दी गई। फिलहाल इस मामले में अब महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एक्सपायरी डेट की रेडी टू ईट बांटे जाने पर इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना