कौन चला रहा है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार सोनिया या सौम्या – स्मृति ईरानी

कौन चला रहा है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार सोनिया या सौम्या – स्मृति ईरानी

कौन चला रहा है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार सोनिया या सौम्या – स्मृति ईरानी ए फॉर अमेठी, बी फॉर बिलासपुर सी फॉर छत्तीसगढ़ महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तगड़ा प्रहार बिलासपुर : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री […]

कौन चला रहा है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार सोनिया या सौम्या – स्मृति ईरानी फॉर अमेठी, बी फॉर बिलासपुर सी फॉर छत्तीसगढ़ महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तगड़ा प्रहार


बिलासपुर : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोलते बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता की तिजोरी लूटकर कांग्रेस का खजाना भरा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ भूपेश राज में 6 हजार से अधिक बलात्कार के मामले हुए हैं। शर्म आना चाहिए। जब बलात्कार पीड़ित आत्महत्या कर ले तब यहां रिपोर्ट दर्ज होती है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की बेटी, छत्तीसगढ़ महतारी और उनकी बेटियों को प्रणाम करने आई है।

Read More ‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि

मां महामाया की धरती में वीरांगना बिलासा को प्रणाम करती हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार कौन चला रहा है । सोनिया या सौम्या? रेलवे के मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने कहा कि भूपेश बघेल का होम वर्क राहुल गांधी की तरह कच्चा हो गया है। केवल बिलासपुर रेलवे को 9 हजार करोड़ मोदी जी ने दिया है। सोनिया ने नहीं। उन्होंने कहा कि अमेठी में प्रचार करने भूपेश बघेल भी गए थे, अगर आज उन तक मेरी बात पहुंच रही है तो सुन लें कि अमेठी में कांग्रेस पार्टी के गढ़ में जब हमने कांग्रेस की जमानत जब्त करा दी तो यह समझ लें कि हम दुश्मन के घर में घुसकर हमला करते हैं। उन्होंने ए फॉर अमेठी, बी फॉर बिलासपुर, सी फॉर छत्तीसगढ़ का नारा देते हुए कहा कि यहां भी कांग्रेस की जमानत जब्त कर देंगे।

Read More NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं यह पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर 6 हजार बहनों की इज्जत क्यों लूटी गई? क्यों हजारों महिलाओं का अपहरण हुआ? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में बहनों के साथ गैंगरेप होता है, बहनें आत्महत्या करती हैं तब जाकर रपट दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की चिंता नहीं है। जनता की तिजोरी खाली करना उनका काम है।


केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विपदा की घड़ी में मोदी जी जब घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे तब भूपेश बघेल घर-घर दारू पहुंचा रहे थे। भाजपा ने जिंदगी का सामान बांटा और कांग्रेस ने मौत का। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि छत्तीसगढ़ में राज किसका है, रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है सोनिया जी के या सौम्या जी के हाथ में है? उन्होंने सवाल किया कि जनता का पैसा जनता के पास क्यों नहीं पहुंच रहा? अगर पहुंचता तो कांग्रेस राज के 4 साल में 25 हजार बच्चे इलाज के अभाव में नहीं मरते। कांग्रेस के नेतृत्व ने बच्चों के शरीर से प्राण छीन लिए। मुंह से निवाला छीन लिया और गरीबों से छत छीन ली। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल धर्म का उपहास उड़ने पर भी सत्ता के लालच में मौन रहते हैं। इनके राज में क्यों नारे लग रहे हैं कि हम गौरी गणेश की पूजा नहीं करेंगे। इंसान से नहीं तो भगवान से तो डरें। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि पोस्टर में भगवान राम के फोटो के साथ हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं लेकिन भगवान का अपमान होने पर चुप क्यों रहते हैं..?



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विशाल हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुना कि उनके राहुल गांधी को अमेठी जाकर हराने वाली स्मृति ईरानी आ रही हैं तब से वे डरने लगे हैं। उन्हें डरना भी चाहिए, भूपेश बघेल सरकार की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भूपेश सरकार आज से अपना बोरिया बिस्तर बांध लें। महतारी और बहनों की हुंकार है गद्दी छोड़े भूपेश सरकार।

भूपेश बघेल की नींद उड़ गई : डॉ. रमन

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मां महामाया की पावन धरती और बिलासादेवी की पावन नगरी में अमेठी में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को चुनाव में धूल चटाने वाली स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि महतारी हुंकार रैली में छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से आयी माता बहनों ने बिलासपुर में ताकत दिखा दी है इसके साथ ही भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी क्योंकि उनकी छुट्टी होने वाली है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में प्रदेश में हर तरफ माफियाओं का राज चल रहा है। भूपेश बघेल का चेहरा काला हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 लाख गरीबों का आवास बनने से रोकने का बदला लेना है। शराबबंदी के लिए गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने के बाद भी घर-घर शराब पहुंचाने का पाप करने का बदला लेना है। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके मुकर जाने वाले से बदला लेना है। 20 हजार महिलाओं का रोजगार छीनने वाले और अश्लील सीडी मामलें में जमानत पर रहने वाले भूपेश बघेल से महिलाओं का अपमान का बदला लेना है।

डॉ. रमन सिंह ने एक रुपए किलो चावल योजना, किसानों को बिना ब्याज का ऋण सहित भाजपा शासनकाल में लागू अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि तब छत्तीसगढ़ में सब सुखी थें और आज महिलाओं से लेकर किसान तक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई परेशान है। सभा को केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने भी संबोधित किया।

महतारी हुंकार रैली में उमड़ा जन सैलाब

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज यहां कांग्रेस सरकार के राज में महिला उत्पीड़न के खिलाफ महतारी हुंकार रैली में चुनावी शंखनाद कर दिया। जगमल चौक से नेहरूनगर चौक तक निकाली गई रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी सहित सभी भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश के कोने कोने से आईं एक लाख से अधिक महिलाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली जगमल चौक से गांधी चौक होते हुए नेहरुचौक में आमसभा में परिवर्तित हुई। गांधी चौक से इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। महतारी हुंकार रैली ने बिलासपुर को भाजपामय कर दिया। महतारी हुंकार रैली का जगह जगह स्वागत किया गया। रैली के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की। रैली में बहुत बड़ी संख्या में आम महिलाओं ने भी भागीदारी की थी।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि