महादेव सट्टा एप के सटोरियों के ठिकानों पर ED की दबिश : सटोरियों के ठिकानों पर धमकी टीम, मुख्य संचालक और सरगना के घर खंगाले गए दस्तावेज

महादेव सट्टा एप के सटोरिए के ठिकानों पर ED की दबिश : सटोरियों के ठिकानों पर धमकी टीम, मुख्य संचालक और सरगना के घर खंगाले गए दस्तावेज रायपुर : महादेव ऑनलाइन सट्टा एप (महादेव सट्टा एप के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्यवाही की है। रायपुर से दुर्ग-भिलाई तक सटोरियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी […]


महादेव सट्टा एप के सटोरिए के ठिकानों पर ED की दबिश : सटोरियों के ठिकानों पर धमकी टीम, मुख्य संचालक और सरगना के घर खंगाले गए दस्तावेज

रायपुर : महादेव ऑनलाइन सट्टा एप (महादेव सट्टा एप के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्यवाही की है। रायपुर से दुर्ग-भिलाई तक सटोरियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई है। भिलाई के रवि उप्पल, रोहित उप्पल, बच्चा खान, सन्नी सतनाम, मोहम्मद सद्दाम सिद्दीकी समेत बुकी सतीश चंद्राकर और गौरव चंद्राकर के साथ युसूफ पोट्टी के ठिकानों पर दबिश दी गई।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य संचालक रवि उप्पल और उसके भाई रोहित उप्पल के दुर्ग स्थित ठिकानों पर तड़के सुबह ईडी ने छापा मारा. इसके साथ ही ऑनलाईन सट्टे का मुख्य सरगना कबाड़ी यूसुफ पोट्टी के मौदहापारा स्थित ठिकानों पर भी टीम पहुंची। ईडी के 6 से ज्यादा अधिकारी छापेमारी में शामिल हैं. यूसुफ पोट्टी के ठिकाने से अहम दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

Read More कंकाल की पहचान नहीं हुई साबित, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी

यूसुफ पोट्टी कबाड़ी के साथ-साथ पिछले 3 सालों से ऑनलाइन सट्टे का काम कर रहा था। इस दौरान यूसुफ कई संपत्ति खड़ी कर चुका था। हालांकि यूसुफ के ठिकानों से ईडी ने क्या बरामद किया इसकी अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने के बड़े कारण क्या हैं? कैसे करें बचाव

मुख्य संचालक रवि उप्पल का दोस्त

महादेव एप के मुख्य सरगना रवि उप्पल के बचपन का दोस्त यूसुफ पोट्टी है। बताया जाता है कि पूरे छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टे का कारोबार यूसुफ के हाथों था. यूसुफ के साथ शिमर्स क्लब के संचालक चीकू मोटवानी, सागर जैन समेत अन्य लोग शामिल थे. यूसुफ पोट्टी रवि उप्पल के संपर्क से बाकी खाईवाल को काम दिलाया करता है।

फरार चल रहा यूसुफ पोट्टी

महादेव एप के खिलाफ रायपुर-बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद सटोरियों में हड़कंप मच गया है। रायपुर के सिविल लाईन थाना में यूसुफ पोट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद से यूसुफ पोट्टी फरार चल रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ से यूसुफ का काला कारोबार उजड़ गया। पुलिस यूसुफ पोट्टी की तलाश में लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर चुकी है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

सिस्टम की शर्मनाक लापरवाही: बीजापुर के सरकारी हॉस्टल में 3 छात्राएं 5 महीने से गर्भवती, प्रशासन सोता रहा

राज्य

टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार...
बड़ी खबर: घर में पाइप वाली गैस (PNG) है तो तुरंत सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर, सरकार ने बदला नियम
मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो