तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए 400 खरीदी बोलेरो , बिना इस्तेमाल हो रही खराब, BJP और कांग्रेस एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप…

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए 400 खरीदी बोलेरो , बिना इस्तेमाल हो रही खराब, BJP और कांग्रेस एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सर्विस डायल- 112 के लिए खरीदी गईं 400 बोलेरो गाड़ियां धूल फांक रही हैं. साल 2023 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए 400 बोलेरो खरीदी थी. ये गाड़ियां तभी से रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के अमलेश्वर बटालियन मैदान में बिना इस्तेमाल हुए खराब हो रही हैं. […]

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सर्विस डायल- 112 के लिए खरीदी गईं 400 बोलेरो गाड़ियां धूल फांक रही हैं. साल 2023 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए 400 बोलेरो खरीदी थी. ये गाड़ियां तभी से रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के अमलेश्वर बटालियन मैदान में बिना इस्तेमाल हुए खराब हो रही हैं. इस मामले में BJP और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है.

राष्ट्रीय जगत विजन की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सरकार ने 40 करोड़ की लागत से इन गाड़ियों को खरीदा था. ताकि प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी सेवाओं को शुरू किया जा सके. लेकिन डायल-112 सेवा प्रदेश के मात्र 11 जिलों में ही अभी संचालित हो रही है.

रिपोर्ट बताती है कि गाड़ियों की खरीददारी के बाद से ही परेड मैदान में खड़ी 400 बोलेरो पर धूल की मोटी परत जम गई है. वाहनों के टायर खराब हो चुके हैं. वायरिंग को चूहे काट रहे हैं. ये गाड़ियां खरीदने के बाद एक बार भी नहीं चलाई गईं हैं. 15 महीने से ये गाड़ियां खड़ी-खड़ी जर्जर हो रही हैं.

Read More कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट

इन गाड़ियों का टेंडर तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने जून में जारी किया था. दिसंबर में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद BJP सरकार ने डायल-112 विस्तार परियोजना को ठप कर दिया.

Read More नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

जिस कंपनी को टेंडर मिला था, उसे डिफॉल्टर करार देते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा जारी टेंडर को रद्द कर दिया गया. इसके बाद से अब तक न तो नया टेंडर जारी हुआ है. न ही इन गाड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है.

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसके लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवा 112 का इस्तेमाल नहीं होने से प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ना जनता को सुविधा दे पा रही है और ना ही सुरक्षा. कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता के हित की योजनाओं को बंद किया जा रहा है. और जनता के पैसे को BJP सरकार पूरी तरह से बर्बाद कर रही है.

वहीं, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इन परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि वह टेंडर प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं. इसे पूरा होने में 8-10 महीने लग सकते हैं. अगले साल यह नई सेवा 22 जिलों को कवर करेगी.

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार