छत्तीसगढ़ का टलेगा स्‍थानीय चुनाव? पंचायत विभाग ने अचानक जारी किया यह आदेश…

छत्तीसगढ़ का टलेगा स्‍थानीय चुनाव? पंचायत विभाग ने अचानक जारी किया यह आदेश…

छत्तीसगढ़ का टलेगा स्‍थानीय चुनाव? पंचायत विभाग ने अचानक जारी किया यह आदेश… रायपुर : राज्‍य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पंचायत एवं निकाय दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी के बीच अचानक चुनाव टाले जाने की खबरें आने लगी हैं। चुनाव टाले जाने […]

छत्तीसगढ़ का टलेगा स्‍थानीय चुनाव? पंचायत विभाग ने अचानक जारी किया यह आदेश…

रायपुर : राज्‍य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पंचायत एवं निकाय दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी के बीच अचानक चुनाव टाले जाने की खबरें आने लगी हैं। चुनाव टाले जाने की अटकले पंचायत विभाग की तरफ से अचानक जारी एक आदेश की वजह से लगाई जा रही है।

दरअसल, पंचायत विभाग ने आज एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया स्‍थगित कर दी है।

Read More आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ

बता दें कि पंचायत विभाग ने इससे पहले सभी जिलों को पत्र जारी करके ग्राम पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के लिए वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया 20 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया था। आज अचानक आरक्षण की प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने से कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

Read More भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार

सूत्रों का कहना है कि संभव है कि पंचायत के साथ नगरीय निकाय चुनाव भी टाल दिया जाए। हालांकि नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डों के अरक्षण की प्रक्रिया पर अभी रोक नहीं लगाई गई है। इससे इस बात की चर्चा गर्म है कि सरकार दोनों चुनाव अलग-अलग कराएगी। वैसे भी प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्‍त होगा, जबकि नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी के पहले सप्‍ताह में खत्‍म हो रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि इस बार दोनों चुनावों को एक साथ कराने के इरादे से राज्‍य सरकार ने पंचायत चुनाव और नगर पालिका अधिनियम में कई संशोधन किया। नगरीय निकायों में मेयर और अध्‍यक्ष का चुनाव इस बार सीधे जनता करेगी। इसके लिए राज्‍य सरकार अध्‍यादेश जारी कर चुकी है। पिछली बार राज्‍य में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस सत्‍ता में थी। कांग्रेस ने मेयर और अध्‍यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पार्षदों के बीच से इनके चुनाव का फैसला किया था। तब विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने इसका विरोध किया था।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार