Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh बैटरी के साथ Vivo T5 5G की एंट्री, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh बैटरी के साथ Vivo T5 5G की एंट्री, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Vivo T5 5G: वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ पेश किया है। डिवाइस में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक चार्ज में करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकती है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। फोन को कई RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बाजार में उतारा गया है।

Vivo T5 5G की कीमत और बिक्री
Vivo T5 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा 8GB + 128GB वेरिएंट 39,999 रुपये, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 44,999 रुपये में उपलब्ध होगा। फोन के टॉप मॉडल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। कंपनी Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। भारत में इसकी बिक्री 9 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। ग्राहक इसे Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। डिस्प्ले में 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 449 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा स्क्रीन 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। हाई रिफ्रेश रेट और कर्व्ड पैनल की वजह से गेमिंग, वीडियो देखने और सामान्य स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Read More Samsung Galaxy F70 5G: ₹19,999 में आया नया 5G फोन, 50MP कैमरा और sAMOLED डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Dimensity 7500 Turbo से मिलेगा परफॉर्मेंस बूस्ट
फोन में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट लगाया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। प्रोसेसर के साथ MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, Vivo T5 5G ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से अधिक स्कोर हासिल किया है। ऐसे में फोन से रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

Read More iPhone 16 पर Amazon का बड़ा ऑफर! ₹30,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 से, खरीदने से पहले जानें पूरा हिसाब

50MP Sony सेंसर और 7,050mAh की बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे विकल्प दिए गए हैं।

Tags:

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज