8,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो शानदार 5G फोन, स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

8,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो शानदार 5G फोन, स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

नई दिल्ली। हॉनर जल्द ही अपनी नई Honor Win सीरीज चीन में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो नए फोन पेश करने वाली है जिसे Honor Win और Honor Win RT के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए नई सीरीज के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। Honor ने इस लाइनअप के लिए प्री-रिजर्वेशन भी स्टार्ट कर दिए हैं।

फोन की लिस्टिंग से आने वाली Honor Win सीरीज के कलर ऑप्शंस का खुलासा पहले ही हो गया है। साथ ही डिवाइस के RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन भी सामने आ गए हैं। दोनों मॉडल तीन कलर में देखने को मिलने वाले हैं, जिनमें 16GB तक RAM और 1TB तक बिल्ट-इन स्टोरेज मिलने वाली है। चलिए पहले नई सीरीज की लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...

Honor Win सीरीज कब होगी लॉन्च?
Honor Win और Honor Win RT दोनों डिवाइस इसी साल 26 दिसंबर को चीन में लॉन्च होंगे। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी ने चीन में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए दोनों फोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन लेना अभी से शुरू कर दिया है। लिस्टिंग में दोनों डिवाइस ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में देखने को मिल रहे हैं।

Read More Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ

गेमिंग-ओरिएंटेड होंगे दोनों स्मार्टफोन  
Weibo पर शेयर किए गए टीजर से यह भी कन्फर्म हो गया है कि Honor Win सीरीज के दोनों डिवाइस गेमिंग-ओरिएंटेड स्मार्टफोन होने वाले हैं जिनमें कर्व्ड डिजाइन और मैट स्वेट-रेजिस्टेंट फिनिश देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इन डिवाइस में इंटेंस गेमिंग सेशन के दौरान फिंगरप्रिंट से बचने के लिए 'प्रिसिशन-इंजीनियर्ड' मिड-फ्रेम आर्मर देखने को मिलेगा।

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सामने आई तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि इसमें एक एक्टिव रियर कूलिंग फैन और पीछे की तरफ Win-ब्रांडिंग भी मिलेगा। Honor Win RT में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने वाला है, जबकि स्टैंडर्ड Win मॉडल में ट्रिपल-कैमरा मिलने की उम्मीद है।

मिलेगा पावरफुल चिपसेट भी
रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि Honor Win में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जबकि Win RT में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। Honor Win में 6.83-इंच का फ्लैट 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल सकता है। इतना ही नहीं दोनों मॉडल्स में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच