TRAI Report: जियो और एयरटेल की चांदी, लेकिन वोडाफोन आइडिया को लगा तगड़ा झटका!

TRAI Report: जियो और एयरटेल की चांदी, लेकिन वोडाफोन आइडिया को लगा तगड़ा झटका!

Jio, Airtel, Vi और BSNL… किस कंपनी का कैसा हाल है? हर महीने TRAI के डेटा से इस बात का खुलासा होता है. अब ट्राई ने नवंबर का डेटा जारी किया है जिससे पता चला है कि कौन सी कंपनी यूजर्स के मामले में आगे तो कौन सी कंपनी पीछे है? अगर आप भी इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि जियो, एयरटेल, Vodafone Idea, बीएसएनएल में से किस कंपनी ने कितने सब्सक्राइबर्स को जोड़ा और कितने सब्सक्राइबर्स को गंवा दिया तो चलिए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं.

Wireless Subscribers: किसने कमाए-किसने गंवाए?
नवंबर 2025 में 251,095 5G FWA सब्सक्राइबर एयरटेल नेटवर्क से जुड़े जबकि 250,274 5G FWA यूजर्स ने रिलायंस जियो नेटवर्क को चुना. एयरटेल ने 1.22 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर्स को जोड़ा, BSNL ने 421,514 सब्सक्राइबर्स को जोड़ा, रिलायंस जियो ने 1,388,929 सब्सक्राइबर को जोड़ा. इस बीच, वोडाफोन आइडिया ने नवंबर में 1,011,134 वायरलेस सब्सक्राइबर खो दिए तो वहीं पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU) MTNL ने 7,530 सब्सक्राइबर को गंवा दिया.

किस कंपनी के पास कितना Wireless Market Share?
30 नवंबर 2025 तक, प्राइवेट एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स (जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया उर्फ वीआई) के पास वायरलेस (मोबाइल) सब्सक्राइबर्स के मामले में 92.06 प्रतिशत मार्केट शेयर था, जबकि BSNL और MTNL के पास मिलाकर 7.94 प्रतिशत शेयर था.

Read More Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत

  • रिलायंस जियो के पास 41.41 प्रतिशत मार्केट शेयर और 486.09 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर हैं.
  • भारती एयरटेल के पास 33.64 प्रतिशत मार्केट शेयर और 394.88 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर हैं.
  • वोडाफोन आइडिया के पास 17.01 प्रतिशत मार्केट शेयर और 199.71 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर हैं.
  • BSNL के पास 7.92 प्रतिशत मार्केट शेयर और 92.96 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर हैं.
  • MTNL के पास 0.02 प्रतिशत मार्केट शेयर और 0.24 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर हैं.

Wireless Broadband में किसे पास कितने सब्सक्राइबर्स?

Read More Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ

  • 30 नवंबर 2025 तक, Reliance Jio के पास 496.92 मिलियन वायरलेस ब्रॉडबैंड (फिक्स्ड वायरलेस और मोबाइल) सब्सक्राइबर थे.
  • भारती एयरटेल के पास 304.21 मिलियन सब्सक्राइबर.
  • Vodafone Idea के पास 127.74 मिलियन सब्सक्राइबर.
  • BSNL के पास 29.4 मिलियन सब्सक्राइबर थे.
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच