बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति मुर्मू! चॉपर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड में फंसे पहिए, देखिये वीडियो

बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति मुर्मू! चॉपर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड में फंसे पहिए, देखिये वीडियो

नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस वक्त एक संभावित हादसे से बाल-बाल बच गईं, जब उनका हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक कंक्रीट में धंस गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी और अग्निशमन कर्मी हाथ से चॉपर को धक्का देकर बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बाल-बाल बच गईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वो सड़क के रास्ते पंबा के लिए रवाना हो गईं हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पहले पंबा के पास निलक्कल में प्रस्तावित थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, प्रमादम में वैकल्पिक हेलीपैड बनाया गया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात तैयार किया गया हेलीपैड संभवतः पूरी तरह से सेट नहीं हो पाया था, जिसके चलते बुधवार सुबह लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर के पहिए कंक्रीट में धंस गए और वहां गड्ढे बन गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू सुरक्षित उतरीं और इसके बाद सड़क मार्ग से पंबा मंदिर के लिए रवाना हुईं। बता दें कि राष्ट्रपति इस समय दक्षिणी भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार शाम को वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं।

Read More ‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम