यात्री सुविधाओं से खिलवाड़ पड़ा महंगा: रेलवे को उपभोक्ता आयोग ने ठोका जुर्माना

यात्री सुविधाओं से खिलवाड़ पड़ा महंगा: रेलवे को उपभोक्ता आयोग ने ठोका जुर्माना

मोहाली: देश की सबसे बड़ी परिवहन सेवा भारतीय रेलवे को बुनियादी सुविधाओं में लापरवाही भारी पड़ गई है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, एसएएस नगर ने एक अहम फैसले में रेलवे को सेवा में गंभीर कमी का दोषी मानते हुए 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला यात्रियों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

मामला एक वरिष्ठ नागरिक की लंबी ट्रेन यात्रा से जुड़ा है, जहां उन्हें 24 घंटे से अधिक समय तक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ा। शिकायत के अनुसार, 3-टियर एसी कोच में यात्रा के दौरान सभी शौचालय गंदे और उपयोग के लायक नहीं थे। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे यात्री को शारीरिक और मानसिक रूप से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे ने अपने बचाव में सफाई व्यवस्था को ठेकेदार की जिम्मेदारी बताते हुए पानी की कमी और अधिक उपयोग का हवाला दिया। साथ ही यह भी तर्क दिया कि शौचालय सुविधा के लिए अलग से शुल्क नहीं लिया जाता, इसलिए इसे सेवा में कमी नहीं माना जा सकता। हालांकि, आयोग ने इन दलीलों को खारिज करते हुए साफ कहा कि टिकट किराए में ही सभी बुनियादी सुविधाएं शामिल होती हैं और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना रेलवे की जिम्मेदारी है।

Read More रायपुर में फिर लगी आग: VIP रोड के श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भड़की आग, इलाके में मचा हड़कंप

आयोग ने अपने आदेश में शिकायतकर्ता को 30,000 रुपये मुआवजा देने के साथ अन्य मदों में भी राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले को उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जो यह स्पष्ट करता है कि यात्रियों की सुविधा से समझौता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

Read More रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई