Petrol-Diesel Shortage Rumour: वायरल मैसेज पर तेल कंपनियों का बयान, घबराने की जरूरत नहीं

Petrol-Diesel Shortage Rumour: वायरल मैसेज पर तेल कंपनियों का बयान, घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को तेल कंपनियों ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है।

पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के कारण भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कमी हो जाएगी। इसके चलते लोगों से अपने वाहनों में तुरंत ईंधन भरवाने की अपील भी की जा रही है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर किया जा रहा दावा
वायरल संदेशों में यह भी कहा जा रहा है कि अगर ईरान ‘हॉर्मुज स्ट्रेट’ को बंद कर देता है तो भारत में तेल की आपूर्ति रुक सकती है। इस आधार पर लोगों को जल्द से जल्द पेट्रोल पंपों पर जाकर टंकी फुल कराने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों ने ऐसे सभी दावों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है।

Read More New Airports in India: अब छोटे शहरों से भी भरेगी उड़ान! 10 साल में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, 30 हजार करोड़ के प्लान पर सरकार की तैयारी

इंडियन ऑयल ने दिया स्पष्टीकरण
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह पर्याप्त है और वितरण प्रणाली सुचारु रूप से काम कर रही है।कंपनी ने यह भी बताया कि पानीपत रिफाइनरी से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से साझा किए जा रहे थे। दरअसल वहां मजदूरों और ठेकेदारों के बीच हुआ विवाद अब सुलझ चुका है और रिफाइनरी का संचालन सामान्य रूप से जारी है। इंडियन ऑयल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि नागरिकों को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और ईंधन की सप्लाई लगातार जारी है।

Read More NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

एचपीसीएल ने भी अफवाहों से बचने की अपील की
एचपीसीएल ने भी लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों के आधार पर घबराहट में पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। कंपनी के अनुसार देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य तरीके से संचालित हो रही है।

आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह
तेल कंपनियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिलने वाली जानकारी को ही सही मानें। कंपनियों का कहना है कि ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है और देशभर में पेट्रोल पंपों पर सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं