बिहार में चुनावी तोहफा: हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में नीतीश सरकार, कैबिनेट से जल्द मिल सकती है मंजूरी

बिहार में चुनावी तोहफा: हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में नीतीश सरकार, कैबिनेट से जल्द मिल सकती है मंजूरी

बिहार में चुनावी तोहफा: हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में नीतीश सरकार, कैबिनेट से जल्द मिल सकती है मंजूरी

बिहार सरकार चुनाव से पहले दे सकती है बड़ा तोहफा। नीतीश कुमार की अगुवाई में हर महीने 100 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी, मसौदा तैयार, जल्द कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी।

पटना: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य की जनता के लिए एक पर एक योजना ला रही है। हाल ही में बिहार सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी। अब सरकार बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री में देने की योजना बना रही है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने इसको लेकर एक मसौदा तैयार किया है, जिसे ऊर्जा विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। इस सुविधा का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। कॉमर्शियल ग्राहकों को इस योजना से अलग रखा जाएगा। इसके अलावा बिहार सरकार इसी योजना में कृषि के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली पर कुछ अधिक रियायत दे सकती है। इस मुद्दे पर भी चर्चा अंतिम चरण में है।

बिहार में में लगभग 2.08 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 60 लाख लोगों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। इनके लिए पहले से ही बिल में 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिल रही है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले 50 यूनिट के लिए 7.42 रुपये प्रति यूनिट की दर है। हालांकि बिहार सरकार इसपर सब्सिडी देती है, जिसके बाद यह दर 4.52 रुपये हो जाती है। स्मार्ट मीटर वालों को अधिक फायदा स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसके अतिरिक्त 25 पैसे प्रति यूनिट की अतिरिक्त छूट भी मिलती रहेगी। उन्हें 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी मिलेगा।

Read More गुरुग्राम की यूनिवर्सिटी में ‘आतंकी’ होने की सूचना से हड़कंप! रातभर चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन, जांच में नहीं मिला संदिग्ध

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा