Jhunjhunu Murder Case: पत्नी की हत्या के बाद संदूक में छिपाई लाश! झुंझुनूं में सनसनी, पति हिरासत में; शराब के पैसों को लेकर विवाद की आशंका

Jhunjhunu Murder Case: पत्नी की हत्या के बाद संदूक में छिपाई लाश! झुंझुनूं में सनसनी, पति हिरासत में; शराब के पैसों को लेकर विवाद की आशंका

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में एक घर के अंदर रखे संदूक से महिला का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का आरोप है कि महिला की हत्या उसके पति ने की और वारदात के बाद शव को संदूक में छिपा दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह और मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

संदूक खुला तो सामने आया खौफनाक सच
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में संदूक के अंदर महिला का शव रखा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब संदूक खोला तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान सिलोचना फौगाट के रूप में हुई, जो उसी घर में रहने वाले कृष्ण कुमार जाट की पत्नी थीं। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया।

शराब के लिए पैसों को लेकर हुआ था विवाद?
सूरजगढ़ थाना पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने के बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। पुलिस का संदेह है कि इसी विवाद के दौरान महिला की हत्या की गई और बाद में शव को संदूक में छिपा दिया गया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह शुरुआती जांच के आधार पर सामने आई जानकारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

Read More हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच

पति हिरासत में, हर एंगल से जांच जारी
पुलिस ने आरोपी पति कृष्ण कुमार जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी भेजा गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि हत्या किस तरह की गई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार