मैरिज ब्यूरो से हुई शादी बनी मुसीबत! 12 दिन बाद दुल्हन फरार, 4 लाख की ठगी का आरोप

मैरिज ब्यूरो से हुई शादी बनी मुसीबत! 12 दिन बाद दुल्हन फरार, 4 लाख की ठगी का आरोप

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से कथित वैवाहिक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि शादी के महज 12 दिन बाद उसकी पत्नी घर से लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित का दावा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और इस तथ्य को छिपाने के लिए आधार कार्ड में पति की जगह पिता का नाम दर्ज कराकर दस्तावेजों में कथित हेरफेर किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरे मामले में करनाल स्थित एक मैरिज ब्यूरो और युवक की एक रिश्तेदार की भी मिलीभगत थी। युवक का कहना है कि शादी के नाम पर उससे करीब चार लाख रुपये भी वसूले गए। अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैरिज ब्यूरो के जरिए तय हुआ रिश्ता
पीड़ित, कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने अदालत को बताया कि उसकी एक रिश्तेदार ने शादी कराने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि पहले 3,100 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया गया और फिर बताया गया कि संस्था कई सफल विवाह करा चुकी है। इसके बाद युवती दिखाने, शादी तय कराने और अन्य खर्चों के नाम पर लगातार पैसों की मांग की जाने लगी।

किस्तों में वसूले गए लाखों रुपये
शिकायत के अनुसार, 15 मई को आरोपी पक्ष युवक के घर पहुंचा और विवाह की तारीख तय की गई। इसके बाद दस्तावेज, रस्मों और अन्य खर्चों का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में 3,900 रुपये, 40 हजार रुपये, 20 हजार रुपये, 50 हजार रुपये, 33 हजार रुपये सहित कई भुगतान कराए गए। पीड़ित का आरोप है कि कुल मिलाकर उससे करीब चार लाख रुपये वसूले गए।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

शादी के कुछ दिन बाद ही गायब हुई दुल्हन
योजना के अनुसार 28 मई को दोनों का विवाह संपन्न हुआ। कुछ दिन बाद महिला मायके जाने की बात कहकर चली गई और 5 जून को वापस ससुराल लौट आई। लेकिन 9 जून को वह अचानक घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। पीड़ित का आरोप है कि महिला अपने साथ नकदी, जेवर और अन्य घरेलू सामान भी ले गई। बाद में जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि महिला की पहले से शादी हो चुकी थी। उसका आरोप है कि इस तथ्य को छिपाने के लिए आधार कार्ड में कथित रूप से हेरफेर किया गया था।

Read More Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार

पैसे मांगने पर मिली धमकी
पीड़ित का कहना है कि जब वह अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ करनाल स्थित मैरिज ब्यूरो पहुंचा और पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR
पीड़ित ने पहले पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने पिहोवा अदालत का रुख किया। अदालत ने उपलब्ध दस्तावेजों और पुलिस की रिपोर्ट पर विचार करते हुए इसे संज्ञेय अपराध माना और ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद इस्माइलाबाद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत, जबरन वसूली, आपराधिक साजिश और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?