1479 KM साइकिल चलाकर रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा फैन, सामने आते ही बोले- ‘बाप रे बाप! इतनी दूर से आए हो…’

1479 KM साइकिल चलाकर रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा फैन, सामने आते ही बोले- ‘बाप रे बाप! इतनी दूर से आए हो…’

मुंबई। क्रिकेट और फैंस के बीच का रिश्ता कई बार ऐसी कहानियां सामने लाता है, जो लंबे समय तक याद रहती हैं। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से मिलने के लिए ओडिशा का एक फैन करीब 1479 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर मुंबई पहुंच गया। जब रोहित को इस सफर के बारे में पता चला तो वह भी हैरान रह गए। ओडिशा से मुंबई तक साइकिल से पहुंचे इस फैन का नाम सुनील बताया जा रहा है। वह रोहित से मिलने अपने साथ कुछ खास तोहफे भी लेकर आया था।

साइकिल पर शुरू हुआ लंबा सफर
सुनील ने रोहित शर्मा से मिलने की इच्छा को पूरा करने के लिए ओडिशा से मुंबई तक साइकिल यात्रा की। करीब 1479 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जब वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर के सामने पहुंचा तो उसके लिए यह पल बेहद खास बन गया। सुनील अपने साथ शॉल, भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण की तस्वीर वाला फ्रेम लेकर आया था। इसके अलावा उसने रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह की एक विशेष रूप से तैयार की गई तस्वीर भी उन्हें भेंट की।

 

Read More छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने राजधानी रॉयल्स को 4-2 से हराया, न्यायधानी नाइट्स सेमीफाइनल में

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SUNIL ROUT (@mr_sunil__142)

 

दूरी सुनकर रोहित भी रह गए दंग
जब रोहित शर्मा को पता चला कि सुनील इतनी लंबी दूरी साइकिल से तय करके उनसे मिलने आया है, तो उनकी प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी। रोहित ने हैरानी के अंदाज में कहा, ‘बाप रे बाप! इतनी दूर से आए हो…’ इसके बाद रोहित ने सुनील से बातचीत की और उसकी यात्रा के बारे में जाना। फैन की मेहनत और जुनून देखकर रोहित ने उसे गले भी लगाया।

टीम के साथियों के सामने फैन का किया जिक्र
मुलाकात के दौरान रोहित अपने साथ मौजूद टीम के लोगों को भी सुनील की कहानी बताते दिखाई दिए। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि उनका यह फैन ओडिशा से साइकिल चलाकर उनसे मिलने आया है। यह मुलाकात सुनील के लिए सिर्फ अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने का मौका नहीं थी, बल्कि उसके लंबे सफर का सबसे यादगार पड़ाव बन गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सुनील ने इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस रोहित के व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी दूर से आए फैन को समय देना और उसे गले लगाना रोहित की सादगी को दिखाता है।

रोहित के वनडे भविष्य पर भी चर्चा तेज
इस मुलाकात के बीच रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। वह टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में उनका भविष्य लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे पारी में शतक लगाने के बाद रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से यह जरूर दिखाया कि बड़े मंच पर उनका अनुभव अब भी कितना प्रभावी है। ऐसे में उनके प्रशंसक चाहते हैं कि वह 2027 वनडे विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा बनें। लेकिन फिलहाल सुनील के लिए क्रिकेट से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यही है कि 1479 किलोमीटर की साइकिल यात्रा आखिरकार उसे उसके हीरो रोहित शर्मा तक ले आई और बदले में उसे मिला एक ऐसा पल, जिसे वह शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त