घनी हरियाली में फंसे जैश के आतंकवादी: मुठभेड़ जारी, 8 जवान घायल

घनी हरियाली में फंसे जैश के आतंकवादी: मुठभेड़ जारी, 8 जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा में रविवार रात सुरक्षाबलों और पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 8 जवान घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पूरी तरह से घेर लिया है। 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात चतरू बेल्ट के मंदराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में शुरू किए गए ऑपरेशन को घनी हरियाली और खड़ी ढलानों के कारण रात भर रोक दिया गया था, जिससे विजिबिलिटी और मूवमेंट सीमित हो गया था।

सोमवार को दिन की पहली रोशनी के साथ सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया। सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टीमें ड्रोन और स्निफर कुत्तों की मदद से इलाके में आतंकवादियों की तलाश कर रही हैं, साथ ही पूरे क्षेत्र में कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो से तीन आतंकवादियों का समूह इलाके में फंसा हुआ माना जा रहा है। अब तक आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है, लेकिन ऑपरेशन लगातार जारी है और सुरक्षा बल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Read More Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार