प्यार नहीं, पैसों की साजिश थी! निकिता गोडिशाला मर्डर केस में पिता का सनसनीखेज खुलासा

प्यार नहीं, पैसों की साजिश थी! निकिता गोडिशाला मर्डर केस में पिता का सनसनीखेज खुलासा

हैदराबाद: अमेरिका में नए साल से ठीक पहले हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। मैरीलैंड के कोलंबिया शहर में रहने वाली 27 वर्षीय भारतीय मूल की युवती निकिता गोडिशाला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने उसके पूर्व रूममेट अर्जुन शर्मा को मुख्य आरोपी बताया है।

हत्या के बाद भारत फरार हुआ आरोपी
पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी को निकिता का शव अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद किया गया। शव पर कई चाकू के घाव पाए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि 2 जनवरी को अर्जुन ने पुलिस में निकिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और उसी दिन भारत के लिए फ्लाइट पकड़ ली।

पिता का खुलासा: प्रेम संबंध नहीं, पैसों का विवाद
हैदराबाद में निकिता के पिता आनंद गोडिशाला ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि अर्जुन निकिता का बॉयफ्रेंड नहीं था, बल्कि पूर्व रूममेट था। उन्होंने बताया कि एक ही अपार्टमेंट में चार लोग रहते थे। पिता के मुताबिक, अर्जुन ने निकिता से काफी पैसे उधार लिए थे। भारत लौटने से पहले जब निकिता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, “यह प्रेम प्रसंग नहीं है। अर्जुन कई लोगों से कर्ज लेकर भागने की तैयारी कर रहा था।”

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

कर्ज बना हत्या की वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन ने हत्या से कुछ दिन पहले निकिता से 4500 डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) उधार लिए थे। उसने 3500 डॉलर लौटाए, लेकिन बाद में 1000 डॉलर और मांगे, जिसे निकिता ने देने से मना कर दिया।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

31 दिसंबर को हुई थी आखिरी बात
निकिता ने 31 दिसंबर की रात अपने पिता को फोन कर नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिवार का कहना है कि निकिता को शक हो गया था कि अर्जुन कर्ज लेकर भारत भागने वाला है।

कौन थीं निकिता गोडिशाला
निकिता गोडिशाला हैदराबाद की रहने वाली थीं। वह चार साल पहले अमेरिका गई थीं और वहां एक प्राइवेट कंपनी में डेटा और स्ट्रेटजी एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थीं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से हेल्थ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया था।

अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी
अमेरिकी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ फर्स्ट और सेकंड डिग्री मर्डर के वारंट जारी किए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अर्जुन को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद अब उसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह निकिता के परिवार के संपर्क में है और हरसंभव मदद कर रहा है। यह घटना विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। निकिता का परिवार आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच