उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा की खुली पोल! प्रतीक्षालय का शौचालय मिला बंद, पैसे मांगने के आरोप का VIDEO वायरल

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा की खुली पोल! प्रतीक्षालय का शौचालय मिला बंद, पैसे मांगने के आरोप का VIDEO वायरल

पेंड्रा/बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (SECR) के प्रमुख स्टेशनों में शामिल उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में बने शौचालय पर ताला लगा होने और दूसरे शौचालय के उपयोग के लिए पैसे मांगने के आरोप के बाद रेलवे प्रशासन की व्यवस्था कटघरे में आ गई है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

जरूरत पड़ने पर मिला बंद शौचालय, यात्री ने लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक, पेंड्रारोड निवासी अशोक सोनी निजी कार्य से बिलासपुर गए थे। लौटते समय उन्होंने उसलापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। उनका कहना है कि वे हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर (BP) के मरीज हैं। स्टेशन पर आवश्यकता पड़ने पर जब उन्होंने प्रतीक्षालय के शौचालय का उपयोग करना चाहा, तो वह बंद मिला। अशोक सोनी का आरोप है कि स्टेशन कर्मचारियों से शौचालय खोलने का अनुरोध करने पर उन्हें दूसरे शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने की बात कही गई।

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
घटना से नाराज यात्री ने मौके पर ही वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में बंद शौचालय और कर्मचारियों से हुई बातचीत को रिकॉर्ड किए जाने का दावा किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्री ने बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More सोते हुए ससुर के बिस्तर में दौड़ाया करंट, बहू और प्रेमी को उम्रकैद

यात्रियों ने उठाए कई सवाल
घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि

Read More CG-RERA का बड़ा आदेश: प्लॉट खरीदार को मिलेगा 6.87 लाख रुपये ब्याज, हर महीने 7,314 रुपये देने के निर्देश

  • यदि प्रतीक्षालय में शौचालय बनाया गया है तो उसे बंद क्यों रखा गया?
  • यात्रियों को मूलभूत सुविधा के लिए भटकना क्यों पड़ रहा है?
  • यदि पैसे मांगने के आरोप सही हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
  • क्या स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी की जा रही है?

रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ और सुलभ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा हर यात्री का अधिकार है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। फिलहाल, इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Tags:

Latest News

रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर की देखभाल के लिए NHM और ECHO India की पहल, 49 चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जानें किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को राहत, फतेहपुर SP ने ड्यूटी से छूट देने का जारी किया आदेश
Delhi SIR: सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार, फॉर्म-6 को लेकर उठाए सवाल, 43 लाख मतदाताओं पर चिंता
छत्तीसगढ़ में NEET PG पास 27 डॉक्टरों की NOC पर फैसला बाकी, जमीन गिरवी रखने की शर्त से बढ़ी परेशानी
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर, 179 घायल
नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम, पांच हेलीकॉप्टरों के साथ उतरेगी सारंग टीम
सराफा कारोबारी पर हमला, 30 किलो चांदी, 15 ग्राम सोने और डेढ़ लाख नकद लूटकर फरार हुए बदमाश, साइबर टीम समेत तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
जर्जर दीवार ने ली मासूम की जान, स्कूल संचालक को 5 साल की जेल
रेलवे ट्रैक पार करना नहीं बना बीमा खारिज करने का आधार, कंपनी को देना होगा 2.30 लाख रुपए
बिलासपुर में अमूल, गोवर्धन और वचन घी के नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से मचा हड़कंप