बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी, गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर कैदी ने दी जान

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी, गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर कैदी ने दी जान

बिलासपुर : बिलासपुर सेंट्रल जेल की चाकचौबंध सुरक्षा के बीच फिर एक बार कैदी की मौत की घटना ने जेल प्रशासन के दावों को पोल खोल दी हैं l छत्तीसगढ़ की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली ।

घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल सायरन बजाकर आपात स्थिति घोषित कर दी गई। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। जेल सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान बृजेश उर्फ राहुल के रूप में हुई है। वह डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था ।

बताया जा रहा है कि बुधवार को वह अचानक जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट तक पहुंचा और देखते ही देखते जलती हुई भट्ठी में छलांग लगा दी। जब तक जेलकर्मी उसे बचाने के लिए पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।

Read More सर्पदंश घोटाला: मर्ग और पीएम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल, फिर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग पर मेहरबानी क्यों? ई ओ डब्लू /एसआईटी से जांच की मांग

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे । अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जेल प्रशासन से पूरी जानकारी ली । वहीं एफएसएल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है ।

Read More छत्तीसगढ़ में गुम हो रहे बचपन की रिपोर्ट: रोज लापता हो रहे 7 बच्चे, रायपुर के साथ बिलासपुर में भी बढ़े मामले, गायब होने वालों में 80 प्रतिशत से ज्यादा बेटियां

गैसीफायर प्लांट में बनाई जाती है रसोई के लिए गैस

जेल परिसर में स्थापित गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है, जिसका उपयोग जेल की रसोई में कैदियों का भोजन बनाने के लिए किया जाता है । घटना के समय प्लांट की भट्ठी चालू थी । इसी दौरान कैदी वहां पहुंचा और जलती भट्ठी में कूद गया ।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक सजायाफ्ता कैदी का गैसीफायर प्लांट जैसे संवेदनशील क्षेत्र तक पहुंच जाना और इस तरह की घटना को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है । पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वहां कौन-कौन कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे और सुरक्षा में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई ।

पहले भी विवादों में रही है सेंट्रल जेल

बिलासपुर सेंट्रल जेल पहले भी बंदियों के बीच मारपीट, संदिग्ध मौत, मोबाइल और नशीले पदार्थों की बरामदगी सहित कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रही है । ताजा घटना ने एक बार फिर जेल प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को कटघरे में खड़ा कर दिया है ।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । आत्महत्या के कारणों, सुरक्षा में संभावित लापरवाही और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है । मामले में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है ।

Tags:

Latest News

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी, गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर कैदी ने दी जान बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी, गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर कैदी ने दी जान
हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, 32 महीने का पेंशन एरियर 120 दिन में देने के निर्देश
मानवता को समर्पित अंतिम विदाई, रामशरण चंद्राकर का देहदान बना समाज के लिए प्रेरणा
अघोषित बिजली कटौती से भड़के वार्ड 46 के रहवासी, सिरगिट्टी बिजली कार्यालय का किया घेराव
बीच सड़क BJP नेता पर चप्पलों की बौछार! भतीजी ने 5 लाख के लोन में धोखाधड़ी का लगाया आरोप
उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा की खुली पोल! प्रतीक्षालय का शौचालय मिला बंद, पैसे मांगने के आरोप का VIDEO वायरल
राशन माफिया का खेल बेनकाब! पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था गरीबों का अनाज, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज
Anti Paper Leak Bill 2026: पेपर लीक पर अब सबसे बड़ा प्रहार! 10 साल तक जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना; वंदे मातरम् के अपमान पर भी सख्त कानून
CAF साख समिति में ₹3 करोड़ का महाघोटाला! जवानों की जमा पूंजी से कथित छेड़छाड़, पूर्व अध्यक्ष पहुंचा जेल
SAS की परीक्षा परिणाम रद्द, बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, नए सिरे से होगी परीक्षा
शिक्षाकर्मियों की पेंशन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार की रिट अपील खारिज
गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, ज्ञान और संस्कार का महापर्व