NEET पेपर लीक केस: CBI की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में, 360 गवाह और 43 सबूत; 13 आरोपी न्यायिक हिरासत में

NEET पेपर लीक केस: CBI की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में, 360 गवाह और 43 सबूत; 13 आरोपी न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली। देश के चर्चित NEET UG पेपर लीक मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया है कि इस मामले में तैयार की गई चार्जशीट करीब 20 हजार पन्नों की है। अदालत ने चार्जशीट को रिकॉर्ड पर लेते हुए CBI को उससे जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है।

20 हजार पन्नों की चार्जशीट, 360 गवाह और 43 भौतिक सबूत
CBI के अनुसार, आरोपपत्र में 422 दस्तावेज, 360 गवाहों की सूची और 43 भौतिक साक्ष्य शामिल किए गए हैं। सुनवाई के दौरान अदालत ने चार्जशीट में उल्लिखित बयानों और अन्य दस्तावेजों को लेकर सवाल उठाया, जिस पर CBI ने बताया कि एनेक्सर से जुड़े दस्तावेजों की स्कैनिंग जारी है। अदालत ने एजेंसी को आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई 3 अगस्त तय की है।

13 आरोपी न्यायिक हिरासत में
इस मामले में फिलहाल 13 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के तीन विषय विशेषज्ञों के अलावा कई कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग और कथित बिचौलिए शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल

चार्जशीट में किन-किन के नाम?
CBI की चार्जशीट में NTA के तीन विषय विशेषज्ञों मनीषा मंधारे (जीवविज्ञान), प्रल्हाद विट्ठलराव (रसायन विज्ञान) और मनीषा संजय हवलदार (भौतिकी) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई कथित बिचौलियों, कोचिंग संस्थानों से जुड़े संचालकों और शिक्षकों को भी आरोपी बनाया गया है।

Read More Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ

अब 3 अगस्त पर टिकी नजर
NEET पेपर लीक मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को विशेष फास्ट-ट्रैक अदालत में होगी। इस दौरान CBI शेष दस्तावेज और साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश करेगी। मामले की प्रगति पर देशभर के लाखों छात्र और अभिभावकों की नजर बनी हुई है।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग