बीच सड़क BJP नेता पर चप्पलों की बौछार! भतीजी ने 5 लाख के लोन में धोखाधड़ी का लगाया आरोप

बीच सड़क BJP नेता पर चप्पलों की बौछार! भतीजी ने 5 लाख के लोन में धोखाधड़ी का लगाया आरोप

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने कथित तौर पर बीच सड़क भाजपा नेता बाबूलाल सेन की चप्पलों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। तलैया चौराहे पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है।

भतीजी का आरोप- 'मेरे नाम पर ₹5 लाख का लोन लिया, अब बैंक मुझे परेशान कर रहा'
पीड़िता संगीता सेन का आरोप है कि वर्ष 2017 में उसके चाचा बाबूलाल सेन ने उसके नाम पर 5 लाख का बैंक लोन निकलवाया था। संगीता का दावा है कि उस समय चाचा ने लोन की पूरी जिम्मेदारी लेने और सभी किस्तें खुद जमा करने का भरोसा दिया था। लेकिन बाद में न तो किस्तें जमा की गईं और न ही उसे इस बारे में जानकारी दी गई। अब बैंक की ओर से लगातार बकाया राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

'शिकायत की, दस्तावेज जलाने और गाली-गलौज का भी आरोप'
संगीता ने आरोप लगाया कि उसने 22 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसने यह भी आरोप लगाया कि मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज जला दिए गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार तथा गाली-गलौज की गई। 

Read More Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें

इन आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
भाजपा नेता का पलटवार 'सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा'। दूसरी ओर, भाजपा नेता बाबूलाल सेन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने केवल भतीजी को बैंक से लोन दिलाने में मदद की थी। लोन की राशि या उसके भुगतान से उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बहाने से बुलाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और राजनीतिक व व्यक्तिगत कारणों से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Read More जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग

VIDEO वायरल, पुलिस बैंक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी
घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। एएसपी प्रशांत सिंह सुमन के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस अब बैंक लोन से जुड़े दस्तावेज, भुगतान का रिकॉर्ड, आवेदन पत्र, और अन्य संबंधित साक्ष्यों की जांच कर रही है। 
जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग