पुणे में शादी के सिर्फ 24 घंटे बाद तलाक, पति ने शादी के दिन खोला ऐसा राज कि पत्नी रह गई दंग

पुणे में शादी के सिर्फ 24 घंटे बाद तलाक, पति ने शादी के दिन खोला ऐसा राज कि पत्नी रह गई दंग

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का अटूट बंधन माना जाता है, लेकिन पुणे से सामने आया एक मामला इस धारणा को झकझोर देने वाला है। यहां एक नवविवाहित दंपति की शादी 24 घंटे भी नहीं टिक पाई। सात फेरे लेने के कुछ ही घंटों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और अगले ही दिन अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

करीब 18 महीने की कानूनी प्रक्रिया के बाद अब कोर्ट ने इस तलाक को मंजूरी दे दी है। हैरानी की बात यह है कि शादी से पहले दोनों खुद को डॉक्टर बता रहे थे, लेकिन शादी की पहली ही रात ऐसा सच सामने आया, जिसने पूरे रिश्ते को तोड़ दिया।

शादी की रात सामने आया चौंकाने वाला सच
महिला के वकील के मुताबिक, यह दोनों की लव मैरिज थी। महिला पेशे से डॉक्टर है और शादी से पहले पति ने भी खुद को डॉक्टर बताया था। इसी भरोसे पर दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर शादी कर ली। हालांकि, शादी की रात पति ने पत्नी को बताया कि वह डॉक्टर नहीं, बल्कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। उसने यह भी कहा कि उसकी नौकरी की वजह से उसे कई बार 6 महीने तक घर से बाहर रहना पड़ता है।

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

धोखे का अहसास, तुरंत लिया अलग होने का फैसला
पति की सच्चाई जानकर पत्नी स्तब्ध रह गई। उसके अनुसार, यह जानकारी शादी से पहले जानबूझकर छिपाई गई थी। महिला ने इसे विश्वासघात मानते हुए तुरंत अलग होने का फैसला कर लिया।

Read More 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा

18 महीने बाद कोर्ट ने लगाई मुहर
शादी के तुरंत बाद दोनों अलग रहने लगे और अगले दिन ही तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में करीब 18 महीने लगे, जिसके बाद अदालत ने दोनों के तलाक को वैध ठहरा दिया।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच