Bus Fire Incident: भुवनेश्वर-मालकानगिरि बस में भीषण आग, विधायक समेत 40 यात्री सुरक्षित, वाहन जलकर खाक

Bus Fire Incident: भुवनेश्वर-मालकानगिरि बस में भीषण आग, विधायक समेत 40 यात्री सुरक्षित, वाहन जलकर खाक

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक बड़ा हादसा टल गया, जब भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही एक निजी नीलकंठ बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में चित्रकोण्डा विधायक मंगू खिलो समेत करीब 40 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि पूरी बस जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आंध्र प्रदेश के सालूर क्षेत्र के पास तारापुरम के नजदीक हुई, जहां बस अचानक पंचर हो गई थी। इसी दौरान वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि बस को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जल गई।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यात्रियों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई और उन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया।

Read More हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर सड़क परिवहन में सुरक्षा और वाहन फिटनेस की अहमियत को उजागर करती है।

Latest News

Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल
IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद उबाल, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन; ChatGPT से जुड़ा परीक्षा मामला चर्चा में
लापता पति के अपहरण की आशंका, पत्नी पहुँच गई हाई कोर्ट, पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी
Aadhaar Email Update: आधार में Email ID जोड़ने का मौका, 31 दिसंबर तक नहीं लगेगी ₹75 फीस; ऐप से ऐसे करें अपडेट
रोज 5-7 KM दौड़ने और हेल्दी डाइट के बावजूद क्यों पड़ा हार्ट में स्टेंट? डॉक्टर ने बताई नींद से जुड़ी अहम बात