Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत

Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली। नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों की ओर से मिल रही प्रतिक्रिया के बीच अब इसके अगले पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच फिल्म के दूसरे पार्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संभावित जुड़ाव के साथ हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का नाम भी चर्चा में आ गया है।

हालांकि, जूलिया रॉबर्ट्स की फिल्म में एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कास्टिंग की घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके नाम का जिक्र होने के बाद जब फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह से इस बारे में सवाल किया गया, तो उनके जवाब ने इन अटकलों को और हवा दे दी।

जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर क्या बोलीं निर्माता?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश 2’ में जूलिया रॉबर्ट्स के संभावित जुड़ाव को लेकर निर्माता नम्रता सिंह से सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ ऐसे लोगों से संपर्क किया है, जो नीम करौली बाबा से आध्यात्मिक रूप से जुड़े रहे हैं और वे फिल्म के बारे में पहले से जानते हैं। निर्माता के इस बयान के बाद जूलिया रॉबर्ट्स के फिल्म से जुड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, जब तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक कास्टिंग की पुष्टि नहीं होती, तब तक इसे संभावित जुड़ाव ही माना जा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DJwboegS3D7/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

नीम करौली बाबा से जुड़ा है जूलिया का आध्यात्मिक रिश्ता
जूलिया रॉबर्ट्स का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की चर्चा इसलिए भी खास है क्योंकि वह सार्वजनिक रूप से नीम करौली बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा और आध्यात्मिक जुड़ाव के बारे में बात कर चुकी हैं। अलग-अलग इंटरव्यू में हॉलीवुड अभिनेत्री ने बताया है कि नीम करौली बाबा की तस्वीर देखने के बाद उनकी आध्यात्मिक यात्रा को एक नई दिशा मिली। इसके बाद हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति उनकी रुचि बढ़ी। फिल्म ‘Eat Pray Love’ के दौरान भी उनकी आध्यात्मिक खोज और गहरी हुई। जूलिया ने यह भी बताया है कि वह अपने परिवार के साथ मंदिर जाती हैं और हिंदू धर्म का अभ्यास करती हैं। यही वजह है कि ‘हनुमान अंश 2’ में उनके संभावित जुड़ाव की खबर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

दूसरे पार्ट में कैंची धाम की कहानी पर फोकस
‘हनुमान अंश’ के पहले भाग में नीम करौली बाबा के जीवन के शुरुआती दौर, उनके बचपन, यात्राओं और आध्यात्मिक विकास को कहानी का हिस्सा बनाया गया था। अब फिल्म की अगली कड़ी में उनके जीवन के एक बेहद महत्वपूर्ण अध्याय पर फोकस किए जाने की तैयारी है। मेकर्स के मुताबिक, दूसरे पार्ट में कैंची धाम के शुरुआती दौर और बाबा के भक्तों से उनके संबंध को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। निर्माता नम्रता सिंह ने संकेत दिया है कि फिल्म में उन लोगों की कहानियों को भी जगह दी जाएगी, जिनके जीवन पर बाबा के विचारों और आध्यात्मिक प्रभाव की छाप पड़ी।

फिल्म को ट्रिलॉजी बनाने की तैयारी
‘हनुमान अंश’ को सिर्फ दो फिल्मों तक सीमित रखने के बजाय मेकर्स इसे ट्रिलॉजी के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक प्रभाव से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को तीन फिल्मों के जरिए सामने लाया जाएगा। फिलहाल, ‘हनुमान अंश 2’ की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार है। ऐसे में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और जूलिया रॉबर्ट्स जैसे नामों को लेकर चल रही चर्चाएं कितनी सच साबित होती हैं, यह आने वाले समय में मेकर्स के ऐलान से ही साफ होगा।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग