Bihar Breaking: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से भड़का गुस्सा, भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया हमला

Bihar Breaking: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से भड़का गुस्सा, भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस पर किया हमला

कटिहार। बिहार के Katihar जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र में आज गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और स्टेट हाईवे-77 को जाम कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें पुलिस पर हमला, राइफल छीनने और थाने में तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आईं।

मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हाल ही में एक आपराधिक मामले में हिरासत में लिया था। आज सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी जान चली गई, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या के प्रयास के बाद हुई मौत बता रही है।

घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण फलका चौक पर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो हालात और बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हुए और एक पुलिसकर्मी की राइफल भी छीन ली गई। उग्र भीड़ ने पुलिस को खदेड़ते हुए थाने तक पहुंचाया और वहां भी जमकर तोड़फोड़ की।

Read More कोरबा में चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे हैं। मामले में थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर पुलिस कस्टडी में सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक बरी, महिला की अपील खारिज

Latest News

लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’ लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड
अरपा की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, अब केंद्र ने भी संभाला मोर्चा, विशेषज्ञों की टीम करेगी निरीक्षण
गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों का अस्थायी तबादला, SP कार्यालय से आदेश जारी