NEET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा! हाई कोर्ट में केंद्र बोला- टेलीग्राम नहीं रोक पाया लीक का खेल

NEET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा! हाई कोर्ट में केंद्र बोला- टेलीग्राम नहीं रोक पाया लीक का खेल

नई दिल्ली। नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में टेलीग्राम की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सरकार ने कहा कि परीक्षा से जुड़े लीक पेपर और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को फैलाने में टेलीग्राम के कई चैनल, ग्रुप और बोट्स का इस्तेमाल किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

हलफनामे के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऐसे कई टेलीग्राम चैनलों और ग्रुप्स की पहचान की थी, जहां कथित रूप से लीक प्रश्नपत्र और परीक्षा से जुड़ी भ्रामक सामग्री साझा की जा रही थी। केंद्र सरकार का कहना है कि टेलीग्राम इन गतिविधियों की पहचान करने और उन्हें रोकने में सक्रिय रूप से प्रभावी कदम उठाने में नाकाम रहा।

सरकार ने अदालत को बताया कि 3 जून 2026 को टेलीग्राम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई थी। इस दौरान अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म पर फैल रही आपत्तिजनक और अवैध सामग्री को लेकर चिंता जताई। केंद्र के मुताबिक, टेलीग्राम ने भी स्वीकार किया कि ऐसे कंटेंट का स्वतः पता लगाने की उसकी क्षमता सीमित है और मॉडरेशन टीम मुख्य रूप से रिपोर्ट किए गए चैनलों पर कार्रवाई कर रही थी।

Read More Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज

गौरतलब है कि NEET UG-2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद विवाद गहरा गया। अब प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। सरकार और परीक्षा एजेंसियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने का दावा किया है।

Read More मासूमों के पैरों तक पहुंचा घटिया सामान? सरकारी स्कूलों के जूते-मोजों की शिकायत से मचा हड़कंप, 15 जिलों में जांच के आदेश

Tags:

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार