तमिलनाडु: यूट्यूब देखकर घर पर ही पत्नी का प्रसव कराने लगा पति, भारी लापरवाही पड़ी जानलेवा; महिला की मौत, नवजात सुरक्षित

तमिलनाडु: यूट्यूब देखकर घर पर ही पत्नी का प्रसव कराने लगा पति, भारी लापरवाही पड़ी जानलेवा; महिला की मौत, नवजात सुरक्षित

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से चिकित्सा लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने डॉक्टर की निगरानी में अस्पताल ले जाने के बजाय यूट्यूब वीडियो देखकर अपनी गर्भवती पत्नी का घर पर ही प्रसव कराने का प्रयास किया। प्रसव के दौरान गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हुईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात बच्ची को डॉक्टरों ने सुरक्षित बचा लिया है।

जानकारी के अनुसार, उथुकुली के थलावैपलयम निवासी शशिकला की पहली डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई थी। इस बार परिवार सामान्य प्रसव चाहता था। आरोप है कि बिना किसी डॉक्टर की सलाह या चिकित्सकीय निगरानी के शशिकला के पति कार्तिक और उसकी मां ने घर पर ही प्रसव कराने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि कार्तिक ने प्रसव से संबंधित कई वीडियो यूट्यूब पर देखे और उसी के आधार पर पत्नी की डिलीवरी कराने का प्रयास किया। प्रसव के दौरान प्लेसेंटा (नाल) पूरी तरह अलग नहीं हो सका, जिससे महिला को अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

Read More NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित

स्थिति गंभीर होने पर शशिकला को पहले पेरुनदुरई के सरकारी अस्पताल और बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला की जान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, नवजात बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Read More Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू

घटना की सूचना मिलने के बाद उथुकुली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और यह जांच की जा रही है कि प्रसव घर पर कराने के फैसले में किन-किन लोगों की भूमिका रही। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल