गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस

गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए राज्य सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने गन्ने की खरीदी दर में 70 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करते हुए इसे 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये कर दिया है। इतना ही नहीं, पेराई सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े 31,022 किसानों को करीब 51.09 करोड़ रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।

100 क्विंटल पर सीधे 7 हजार का फायदा

सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा उन किसानों को भी मिलेगा, जो चालू पेराई सत्र में पहले ही अपना गन्ना कारखानों को बेच चुके हैं। नई दर का लाभ उन्हें भी दिया जाएगा। यानी 100 क्विंटल गन्ना बेचने वाले किसान को पुरानी दर के मुकाबले 7 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। गन्ने की आपूर्ति जितनी अधिक होगी, अतिरिक्त लाभ भी उसी अनुपात में बढ़ेगा।

Read More कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

किस कारखाने के कितने किसानों को मिलेगा बोनस

·         भोरमदेव शक्कर कारखाना, कवर्धा: 14,961 किसान, 24.55 करोड़ रुपये।

·         सरदार पटेल शक्कर कारखाना, पंडरिया: 8,049 किसान, 11.68 करोड़ रुपये।

·         महामाया शक्कर कारखाना, केरता: 7,250 किसान, 11.35 करोड़ रुपये।

·         दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना, बालोद: 762 किसान, 3.52 करोड़ रुपये।

यूपी, हरियाणा और पंजाब से भी आगे छत्तीसगढ़

Read More रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मैग्नेटो मॉल के KFC से लिया राइस बॉल का सैंपल, मिलावटखोरों पर विभाग की नजर

नई खरीदी दर 425 रुपये प्रति क्विंटल के साथ छत्तीसगढ़ का निर्धारित गन्ना मूल्य उत्तर प्रदेश के 400 रुपये, हरियाणा के 415 रुपये और पंजाब के 416 रुपये प्रति क्विंटल की उल्लिखित दरों से अधिक हो गया है। इससे प्रदेश के गन्ना किसानों को बेहतर मूल्य मिलने का रास्ता खुला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की खुशहाली को राज्य की समृद्धि का आधार बताते हुए खेती को लाभकारी बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बोनस वृद्धि को किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।

सरकार के इस फैसले से किसानों को अतिरिक्त आमदनी मिलने के साथ खेती की लागत, खाद-बीज और अगली फसल की तैयारी में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस फैसले की असली सफलता इस बात से तय होगी कि बोनस और बढ़ी हुई दर की राशि किसानों के खातों में कितनी जल्दी पहुंचती है। 

Tags:

Latest News

आईएएस को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का आदेश निरस्त, 90 दिन में नए सिरे से जांच के निर्देश, तब तक सेवा-पेंशन पर कार्रवाई नहीं आईएएस को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का आदेश निरस्त, 90 दिन में नए सिरे से जांच के निर्देश, तब तक सेवा-पेंशन पर कार्रवाई नहीं
NEET PG एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब परसेंटाइल नहीं, रैंक से मिलेगा मेडिकल कॉलेजों में दाखिला, NMC ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
14 एकड़ जमीन देने वाले बीएसपी का ट्रस्ट से प्रतिनिधित्व खत्म, 2018 के संशोधन पर हाई कोर्ट ने दी दीवानी अदालत जाने की राह
सौरभ चंद्राकर की वापसी के बाद गरमाई सियासत, बैज ने पूछा- रवि उप्पल और शुभम सोनी कब आएंगे भारत?
गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस
महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा
सुकमा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.740 बल्क लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा मामला
हसदेव नदी के बैराज में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन का देना होगा शपथपत्र
बाफना हाउस मामला: अंतिम संस्कार से पहले शव पर दिखे संदिग्ध निशान, प्राइवेट पार्ट में सूजन और कॉटन मिलने का दावा
असम में बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कैबिनेट ने सेवा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी