GTB अस्पताल से 7 महीने का मासूम गायब! भरोसा जीतकर मां की गोद से बच्चा ले उड़ी शातिर महिला

GTB अस्पताल से 7 महीने का मासूम गायब! भरोसा जीतकर मां की गोद से बच्चा ले उड़ी शातिर महिला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में रविवार को एक सात महीने के बच्चे के लापता होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक महिला बच्चे के माता-पिता का विश्वास जीतने के बाद उसे अस्पताल लेकर गई और मौका पाकर मासूम को अपने साथ लेकर फरार हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना था। इसी दौरान एक महिला उनसे संपर्क में आई और कम खर्च में प्रमाण पत्र बनवाने का भरोसा दिलाया। पिछले कुछ दिनों में महिला ने परिवार से लगातार मेलजोल बढ़ाया, जिससे उसका विश्वास कायम हो गया।

रविवार को महिला बच्चे और उसकी मां को GTB अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसने दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर मां को फॉर्म भरने में व्यस्त कर दिया। इसी दौरान महिला बच्चे को गोद में लेकर वहां से चली गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Read More ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: धुएं के बीच जिंदगी की जंग, यात्रियों ने सुनाई मौत के मुंह से निकलने की आपबीती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बच्चे की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी महिला की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।

Read More Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द बच्चे को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा