छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता की अग्रिम जमानत याचिका को ACB,EOW की विशेष न्यायालय ने किया खारिज

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता की अग्रिम जमानत याचिका को ACB,EOW की विशेष न्यायालय ने किया खारिज

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता की अग्रिम जमानत याचिका को ACB,EOW की विशेष न्यायालय ने किया खारिज रायपुर :  नान घोटाला मामले में ACB EOW द्वारा दर्ज नई FIR मामले में पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को  ACB , EOW की विशेष न्यायालय ने खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त […]

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता की अग्रिम जमानत याचिका को ACB,EOW की विशेष न्यायालय ने किया खारिज

रायपुर :  नान घोटाला मामले में ACB EOW द्वारा दर्ज नई FIR मामले में पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को  ACB , EOW की विशेष न्यायालय ने खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी के द्वारा की गई। पूर्व महाधिवक्ता ने यह अग्रिम जमानत याचिका अपने वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी के माध्यम से लगाया था।

बता दें कि, आज बुधवार के दिन एक घंटा 10मिनट चली लंबी बहस के बाद कोर्ट ने अपना आदेश शाम को  जारी कर दिया  है। उनके वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी ने बताया था कि यह पुरा मामला फर्जी मनगढ़ंत और बदले की भावना से प्रेरित होकर सरकार के द्वारा कराया गया है।  क्योंकि आवेदक को 1/6/2019 को महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। जबकि महाधिवक्ता नियुक्ति ही दिनांक 5/12/18 को प्रकरण के अन्य दोनों अभियुक्तों अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका था। दोनों अभियुक्त गणों ने MCRCA NA. 1670/2018 एंव 788/2019 के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा अभियुक्त गण अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को अग्रिम जमानत का लाभ दिया गया था इस प्रकार उक्त मामले में आवेदक की कोई भी भूमिका या मामले से संबंध होना प्रदर्शित नहीं होता है। अधिवक्ता का कहना है कि अब ACB  के विशेष न्यायालय के द्वारा जारी इस फैसले के खिलाफ माननीय हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगायेंगे।

Read More सरेराह युवक से मारपीट कर पल्सर लूटी, एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त

क्या है पूरा मामला?

Read More बीजापुर में 2 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, कर्ज में डूबे सराफा व्यापारी ने रची थी साजिश

बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम (पीडीएस) घोटाले में आरोपी दो वरिष्ठ नौकरशाह अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला ” अक्टूबर 2019 में शुक्ला को जमानत देने वाले उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के संपर्क में थे”। ईडी ने दावा किया था कि तत्कालीन महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा दोनों और न्यायाधीश के बीच संपर्क बनाए हुए थे। ED ने अदालत में कहा था कि, तीनों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने पर्याप्त सबूत है जिसका चैट न्यायालय में जमा किया है, उसके बाद ACBकी ओर से एक शपथपत्र सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। इसी के बाद अब ACB EOW ने तीनों के खिलाफ एक नई अपराध दर्ज किया है। पूर्व महाधिवक्ता की ओर से उपस्थित हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने राष्ट्रीय जगत विजन के एडिटर इन चीफ से चर्चा करते हुए बताया कि कल बहस के दौरान सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता सौरभ पाण्डेय ने न्यायालय को बताया कि इस मामले को चलाने की स्वीकृति  के लिए शासन को भेजा गया है अभी स्वीकृति आदेश नहीं मिला है  तब वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी ने न्यायालय से कहा की इस बात को नोट किया जाये और आर्डर में लिखा जाए इस आधार पर यह मामला चलाने योग्य ही नहीं है तत्काल अग्रिम जमानत स्वीकार करने योग्य ह।

Tags:

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई