एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव पहुंचे ईडी दफ्तर, महादेव ऐप के बारे में की गई पूछताछ

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव पहुंचे ईडी दफ्तर, महादेव ऐप के बारे में की गई पूछताछ

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव पहुंचे ईडी दफ्तर, महादेव ऐप के बारे में की गई पूछताछ रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को भी पूछताछ के लिए नोटिस देकर ईडी ने बुलाया रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तत्कालीन दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को रायपुर कार्यालय बुलाया, जहां एसपी डॉ. […]

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव पहुंचे ईडी दफ्तर, महादेव ऐप के बारे में की गई पूछताछ

रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को भी पूछताछ के लिए नोटिस देकर ईडी ने बुलाया

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तत्कालीन दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को रायपुर कार्यालय बुलाया, जहां एसपी डॉ. पल्लव पहुंचे। उनसे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की। वहीं एसपी अग्रवाल शुक्रवार को ईडी के दफ्तर पहुंचेंगे।

Read More निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त

गौरतलब है कि महादेव ऐप के मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। सप्ताहभर पहले जारी वीडियो में महादेव ऐप के प्रमोटर शुभम सोनी ने एसपी प्रशांत अग्रवाल और निरीक्षक गिरीश तिवारी का नाम लिया। वीडियो में अपने आपको शुभम सोनी ने महादेव ऐप का मालिक बताया। उसने आरोप लगाया कि वह 508 करोड़ रुपए सीएम भूपेश बघेल, बिट्टू भैय्या को दे चुका है। इसके बावजूद लगातार उसके लड़कों को पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा है। इस मामले के बाद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। तब ईडी ने दोनों आईपीएस को समन जारी कर पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया। गुरुवार को एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव रायपुर ईडी दफ्तर पहुंचे। जबकि एसपी प्रशांत अग्रवाल शुक्रवार को ईडी कार्यालय पहुंचेंगे

Read More CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी