जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी

जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी

बिलासपुर : अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से आमरण अनशन पर बैठे नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक अमित तिवारी का अनशन आखिरकार समाप्त हो गया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अमित तिवारी को जूस पिलाया और उनका अनशन तुड़वाया। हालांकि, अनशन समाप्त होने के बाद भी अलग नगर निगम की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

तबीयत बिगड़ने के बाद बढ़ी थी चिंता

ba1cf12b-51a1-48eb-96be-6dd7fd453404

Read More बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

लगातार अनशन के चलते अमित तिवारी की तबीयत बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। इसके बाद मौके पर डॉक्टर को बुलाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और ज्यादा बातचीत नहीं करने की सलाह दी थी। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद तिवारी अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

Read More ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार

विधायक बोले- अरपा पार नगर निगम की मांग जायज

अनशन समाप्त कराने पहुंचे कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अरपा पार क्षेत्र के लिए अलग नगर निगम बनाने की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रदेश के बड़े शहरों में शामिल है और अरपा पार क्षेत्र में बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है। क्षेत्र में विश्वविद्यालय, आईटीआई, आईटी संस्थान, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। विधायक ने कहा कि अलग नगर निगम बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती है और लोगों को सरकारी कामकाज के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

अमित का जीवन अनमोल, आंदोलन रहेगा जारी

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अमित तिवारी लंबे समय से अरपा पार क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत खराब हुई, इसलिए उनके जीवन और स्वास्थ्य को देखते हुए जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनशन समाप्त होने का मतलब आंदोलन समाप्त होना नहीं है। अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

सरकार से ठोस पहल की उम्मीद

नागरिक सुरक्षा मंच का कहना है कि अरपा पार क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए अलग नगर निगम की जरूरत है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से मांग उठाए जाने के बावजूद शासन स्तर पर इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

Tags:

Latest News

जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह