शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह के खिलाफ होगा मानहानि का मामला दर्ज…… न्यायालय ने दिया आदेश

शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह के खिलाफ होगा मानहानि का मामला दर्ज…… न्यायालय ने दिया आदेश

शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह के खिलाफ होगा मानहानि का मामला दर्ज…… न्यायालय ने दिया आदेश भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस […]

शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह के खिलाफ होगा मानहानि का मामला दर्ज…… न्यायालय ने दिया आदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था। एमपी एमएलए कोर्ट की विशेष न्यायाधीष विश्वेवरी मिश्रा ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया तीनों को दोषी मानते हुए प्रकरण दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय में पंचायत और निकाय चुनाव से संबंधित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्यसभा सांसद व अधिवक्ता पैरवी के लिए उपस्थित हुए थे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाए जाने के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तथा भूपेंद्न सिंह ने सांसद व अधिवक्ता विवेक तन्खा के खिलाफ बयानबाजी की थी। तन्खा ने तीनों को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस जारी किया था। नोटिस का कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने छह जनवरी 2023 को जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था। परिवाद की सुनवाई के दौरान 29 अप्रैल 2023 को उन्होंने न्यायालय के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाये थे। अदालत में तन्खा ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण से संबंधित कोई बात नहीं कही थी। उन्होंने मध्यप्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव मामले में परिसीमन और रोटेशन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी। लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी थी तो भाजपा नेताओं ने साजिश करते हुए इसे गलत ढंग से पेश किया। सीएम शिवराज, वीडी शर्मा और भूपेन्द्र सिंह ने गलत बयान देकर ओबीसी आरक्षण पर रोक का ठीकरा उनके सिर फोड़ दिया। उन्होंने मेरी छवि धूमिल करके आपराधिक मानहानि की है। दरअसल, मामला ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण केस में जो फैसला दिया था, उसे लेकर झूठी अफवाह फैलाई गई।पूर्व एडवोकेट जनरल और सीनियर एडवोकेट शशांक शेखर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को लेकर फैसला दिया था। इस फैसले के बाद सीएम शिवराज सिंह, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने विवेक तन्खा के खिलाफ आपत्तिजनक और गलत टिप्पणियां की और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। इसी को लेकर विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज सहित अन्य के खिलाफ जिला अदालत जबलपुर में 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले की सुनवाई के दौरान आवेदक तथा अन्य के बयान दर्ज किये गये थे। एमपीएमएलए की विशेष न्यायाधीष ने पृथम दृष्टया मानहानी का दोषी मानते हुए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा-500 के तहत प्रकरण दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

Tags:

Latest News

CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक
Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!
प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा