Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति के दिन करें ये सरल उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति के दिन करें ये सरल उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

Dhanu Sankranti 2025: भगवान सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते है, तो धनु संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. धनु संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्वों में से एक माना जाता है. भगवान सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जाती है. इसे मलमास भी कहते हैं. वहीं धनु संक्रांति के दिन सूर्य देव का पूजन किया जाता है.

इस दिन स्नान-दान करने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है. धनु संक्रांति के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है. धनु संक्रांति का दिन सूर्य देव और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अचूक अवसर माना जाता है. इस दिन उपाय करने से पितृ दोष शांत होता है.

धनु संक्रांति कब है? (Dhanu Sankranti 2025 Kab Hai)
इस समय सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. भगवान सूर्य 16 दिसंबर 2025, मंगलवार के दिन सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलेंगे और धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसी के साथ खरमास शुरू हो जाएगा. सूर्य देव धनु राशि में 14 जनवरी तक गोचर करेंगे. इसके बाद वो मकर राशि में प्रवेश करेंगे. तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा.

Read More मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका

धनु संक्रांति के उपाय (Dhanu Sankranti Upay)

Read More Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

  • धनु संक्रांति के दिन प्रातः काल सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, गुड़ के कुछ कण और लाल चंदन मिलाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से पितृ संबंधी बाधाएं कम होती हैं.
  • धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए जल में काला तिल, कुश थोड़ा सा और दूध मिलाकर तर्पण करना चाहिए. पितरों का नाम स्मरण करते हुए ‘ॐ पितृदेवताभ्यो नमः’ का जप करना चाहिए. ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है.
  • धनु संक्रांति के दिन दान करना विशेष फलदायी माना जाता है. इस दिन गुड़, तिल, चावल, कंबल, घी, या पीले वस्त्र का दान करना चाहिए. शाम को तुलसी या मंदिर में दीपदान करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार