BJP में नया युग: नितिन नवीन ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, निर्विरोध चुनाव की संभावना

BJP में नया युग: नितिन नवीन ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, निर्विरोध चुनाव की संभावना

नई दिल्ली: बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा उपस्थित रहे। पार्टी मुख्यालय में चल रही नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित विभिन्न राज्यों के बीजेपी नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया।

निर्विरोध चुनाव की ओर
पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ही एकमात्र उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। औपचारिक घोषणा की उम्मीद कल यानी 20 जनवरी को की जा सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता करते हैं। किसी व्यक्ति का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित करने के लिए कम-से-कम 20 निर्वाचक मंडल सदस्य की आवश्यकता होती है, जो चार कार्यकाल तक पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हों और जिनकी सदस्यता कम से कम 15 साल पुरानी हो। इसके साथ ही यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव हो चुके हों।

Read More CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट

युवा नेतृत्व और पार्टी का नया दौर
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बीजेपी में युवा नेतृत्व और नई ऊर्जा का दौर शुरू होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी रणनीति और संगठनात्मक अनुभव बीजेपी के आगामी चुनाव और निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार