पालतू कुत्ते ने ले लिया अपने जींम ट्रेनर मालिक की, मां की जांन

पालतू कुत्ते ने ले लिया अपने जींम ट्रेनर मालिक की, मां की जांन उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स ने घर की सुरक्षा के लिए पिटबुल कुत्ता पाला था। कुत्ता घर लाते वक्त उसने यह कभी नहीं सोचा होगा कि वही कुत्ता उसकी मां की मौत की वजह बन जाएगा। लखनऊ […]

पालतू कुत्ते ने ले लिया अपने जींम ट्रेनर मालिक की, मां की जांन

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स ने घर की सुरक्षा के लिए पिटबुल कुत्ता पाला था। कुत्ता घर लाते वक्त उसने यह कभी नहीं सोचा होगा कि वही कुत्ता उसकी मां की मौत की वजह बन जाएगा। लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। यहां पालतू पिटबुल कुत्ते ने एक 80 साल की महिला को नोच खाया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. कैसरबाग थाना अध्यक्ष ने बताया कि 80 वर्षीय रिटायर्ड टीचर पर उसके पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया था। कुत्ते ने इस तरह काटा था कि महिला का मांस तक अलग हो गया था। उस दौरान महिला घर में अकेली थी। उनका जिम ट्रेनर बेटा जिम गया हुआ था। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. मृतक सुशीला त्रिपाठी कैसरबाग के बंगाली टोला इलाके में परिवार के साथ रहती थीं। मृतक महिला का बेटा अमित त्रिपाठी अलीगंज स्थित कपूरथला पर जिम में ट्रेनर है. हिंसक नस्ल के पिटबुल के अलावा घर में एक और पालतू कुत्ता लैब्राडोर है. जानकारी के मुताबिक, सुशीला पिटबुल को छत पर टहला रही थीं। इसी बीच पिटबुल के गले में बंधी हुई चेन खुल गई. फिर उसने अचानक सुशीला पर हमला कर दिया। कुत्ते ने ऐसा काटा था कि शरीर से मांस तक अलग हो गया था। उस दौरान घर पर कोई नहीं था. बुजुर्ग सुशीला अपनी जान बचाने के लिए चीख रही थीं लेकिन वह खुद को पिटबुल के चंगुल से नहीं छुड़ा पाईं। पिटबुल के काटने से उनका पेट, सिर और चेहरा बुरी तरह लहुलूहान हो गया था। बाद में जब नौकरानी घर आई तो सुशीला को जमीन पर लहुलुहान देखकर हैरान रह गई. उसने अमित को फोन किया। वह फटाफट जिम से घर आया और खून से लथपथ मां को हॉस्पिटल लेकर गया। लेकिन वहां उनको बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर्स ने बताया कि ज्यादा खून बहने की वजह से महिला की मौत हुई. इस मामले पर एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक, पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है और आगे कोई शिकायत देता है तो कार्यवाही की जाएगी ।

Tags:

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद
छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली
300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट
पाइल्स ऑपरेशन बना मौत का कारण? 22 वर्षीय युवक की मौत पर डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, सड़क पर उतरे परिजन
वन विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत! जंगल में घंटों तड़पता रहा श्रमिक, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
स्कूल बना मयखाना? शिक्षक का कथित VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल, आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Railway Alert: 29 जून तक रायपुर-बिलासपुर समेत 10 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष
कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन