रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट

रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट

धमतरी की जमीन पर गोदनामे के आधार पर चल रहे विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच का आदेश

बिलासपुर. संपत्ति पर मालिकाना हक से जुड़े विवाद का फैसला संविधान के तहत दायर रिट याचिका में नहीं किया जा सकता। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धमतरी जिले की जमीन और गोदनामे से जुड़े एक मामले में यह स्पष्ट करते हुए दोनों पक्षों को दीवानी अदालत (सिविल कोर्ट) जाने की छूट दी है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि दोनों पक्ष जमीन पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे हैं और संपत्ति को तीसरे पक्षों को बेचने के दस्तावेज भी हैं। ऐसे में संपत्ति पर वास्तविक अधिकार किसका है, इसका फैसला दीवानी अदालत ही करेगी।

गोदनामे के आधार पर बुआ की जमीन पर दावा

Read More बिलासपुर में लकड़ी फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दो गंभीर; सरकंडा पुलिस ने दर्ज की FIR

यह मामला धमतरी जिले की जमीन से जुड़ा है। याचिकाकर्ता संतोष तिवारी के पिता और उनकी बुआ स्वर्गीय भगवंतिन बाई की जमीन को लेकर विवाद था। इस मामले में राजनांदगांव निवासी शुभेंद्र कुमार शर्मा ने 9 जून 1997 को बने गोदनामे के आधार पर भगवंतिन बाई की संपत्ति पर अपना अधिकार जताया था। इसके बाद राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

Read More रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी

नामांतरण से नहीं मिलता मालिकाना अधिकार

सिंगल बेंच ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज होने की स्थिति को भी स्पष्ट किया। अदालत ने कहा कि राजस्व अभिलेख में नामांतरण केवल राजस्व वसूली के उद्देश्य से किया जाता है। सिर्फ दस्तावेजों में नाम होने से किसी व्यक्ति को संपत्ति पर मालिकाना हक नहीं मिल जाता। नामांतरण से न तो किसी व्यक्ति के संपत्ति संबंधी अधिकार या मालिकाना हक का निर्माण होता है और न ही वह समाप्त होता है।

राजस्व मंडल के आदेश को दी गई थी चुनौती

इससे पहले इस विवाद में राजस्व अदालतों के अलग-अलग आदेश आए थे। सुनवाई के बाद राजस्व अनुविभागीय अधिकारी ने संतोष की अपील खारिज कर दी थी। इसके बाद अतिरिक्त आयुक्त, रायपुर संभाग ने 22 जून 2021 को दूसरी अपील स्वीकार करते हुए नामांतरण आदेश निरस्त कर दिया। हालांकि, राजस्व मंडल ने 22 दिसंबर 2021 को अतिरिक्त आयुक्त का आदेश पलटते हुए तहसीलदार का नामांतरण आदेश बहाल कर दिया था। संतोष तिवारी ने राजस्व मंडल के इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार