विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार पहुंच थाने में दर्ज कराई उपस्थिति, पुलिस ने की पूछताछ

विधायक देवेंद्र यादव  बलौदाबाजार पहुंच थाने में  दर्ज कराई उपस्थिति, पुलिस ने की पूछताछ

बलौदाबाजार: भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में तीन नोटिस मिलने के बाद पहली बार कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने एसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात की और पुलिस द्वारा की जा रही जांच के संबंध में चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में यादव […]

बलौदाबाजार: भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में तीन नोटिस मिलने के बाद पहली बार कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने एसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात की और पुलिस द्वारा की जा रही जांच के संबंध में चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में यादव ने बताया कि सतनामी समाज के कुछ लोगों के बुलावे पर वे प्रदर्शन में शामिल हुए थे, लेकिन मंच पर नहीं गए थे।

यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस घटना के वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, “पुलिस ने मुझे तीन नोटिस भेजे थे, लेकिन पारिवारिक कारणों से मैं बाहर था। कल पुलिस मेरे घर पर पहुंच गई, जिससे मैं व्यथित हुआ। आज मैंने अपने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देने के बाद एसपी से मुलाकात की है।”

क्या है पूरा मामला

Read More ‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि

15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल जैतखाम में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन समाज के लोग पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की थी।

Read More वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

प्रदर्शन और हिंसा

10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी और उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी समाज के इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस ने अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

यादव के थाने में पहुंचने के बाद पुलिस ने उनसे घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जांच में हर संभव पहलू पर गौर किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यादव ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वे सत्य और न्याय के पक्ष में हैं और पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'