बिजली व्यवस्था सुधारने चेयरमैन सुबोध सिंह एक्शन मोड में : तुरंत दिए 10 करोड़, मंगला और कोनी में बनेंगे नए जोन

बिजली व्यवस्था सुधारने चेयरमैन सुबोध सिंह एक्शन मोड में : तुरंत दिए 10 करोड़, मंगला और कोनी में बनेंगे नए जोन

 बिलासपुर।शहर की बदहाल और चरमराई बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विद्युत विभाग के चेयरमैन सुबोध सिंह ने कमान संभाल ली है। शुक्रवार हुई मैराथन समीक्षा बैठक में चेयरमैन ने बिजली गुल होने की लगातार आ रही शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जब आंधी-तूफान पूरे प्रदेश में आते हैं, तो बिजली गुल होने की सबसे ज्यादा शिकायतें बिलासपुर से ही क्यों आ रही हैं? पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे खराब बिजली व्यवस्था सिर्फ बिलासपुर की ही क्यों है? उच्चाधिकारी इन सवालों पर बगलें झांकने लगे। इसके बाद चेयरमैन ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं से जवाब मांगा।

समस्याएं सुनीं और तुरंत निकाले समाधान

चेयरमैन सुबोध सिंह का रवैया सकारात्मक और समस्या को सुलझाने वाला रहा। एई और जेई ने उन्हें बताया कि विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है। ऊपर से पिछले कुछ दिनों से संविदा कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। हालत यह है कि खंभों पर चढ़ने के लिए भी लाइनमैन उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से जो काम आधे घंटे में होना चाहिए, उसमें 2 से 3 घंटे लग रहे हैं। नेहरू नगर जोन के अधिकारियों ने यह भी बताया कि मंगला क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है, इसलिए मंगला और कोनी में नए जोन की सख्त जरूरत है।
जमीनी दिक्कतों को सुनने के बाद चेयरमैन सुबोध सिंह ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने दोनों जगहों (मंगला और कोनी) पर नए जोन बनाने की तत्काल मंजूरी दे दी। साथ ही बिजली अधोसंरचना को दुरुस्त करने के लिए 10 करोड़ रुपए का विशेष बजट भी जारी कर दिया। पेड़ों की छंटाई का काम न रुके, इसके लिए एक और नई स्काई लिफ्ट मशीन खरीदने की स्वीकृति दी गई।

Read More दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला

पुरानी कार्यप्रणाली से अलग दिखा अंदाज

Read More हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 

गौरतलब है कि पिछले साल जून में तत्कालीन चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने भी लगातार हो रही बिजली कटौती पर 25 जून को कलेक्टर कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में बैठक ली थी। उन्होंने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था जस की तस बनी रही। इसके विपरीत, सुबोध सिंह ने केवल फटकार नहीं लगाई बल्कि जरूरत के अनुसार तुरंत फंड और मशीनरी की व्यवस्था की।

जनता को ब्लैकआउट से मिलेगी राहत

शहर में बीती 5 मई को आए आंधी-तूफान के बाद से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था अब तक सुधर नहीं पाई है। आलम यह है कि शहर के बीचों-बीच स्थित वीआईपी इलाकों में 27-27 घंटे तक ब्लैकआउट की स्थिति बन रही है। मुंगेली नाका क्षेत्र में बुधवार रात करीब ढाई बजे से गुल हुई बिजली गुरुवार की शाम 4 बजे बमुश्किल बहाल हो सकी। गीतांजलि पार्क फेज-2 में पिछले सात दिनों से लगातार बिजली बंद हो रही है। रात में लो-वोल्टेज और दिन में अघोषित कटौती के कारण लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा। परेशान जनता जब अधिकारियों को फोन लगाती है, तो वे जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टालने लगते हैं।
बता दें कि दो दिन पहले हाई कोर्ट ने भी खराब बिजली व्यवस्था पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा है, जिसकी 7 जुलाई को सुनवाई होनी है। अब चेयरमैन सुबोध सिंह द्वारा 10 करोड़ रुपए तत्काल मंजूर करने से शहर की जनता को इन परेशानियों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
बैठक में मुख्य रूप से ईडी एके अम्बस्थ, अधीक्षण यंत्री सुरेश जांगड़े, आरके झा, ईई अनुपम सरकार, बीबी. नेताम, हेमंत चंद्रा, मिलिंद पांडे समेत सभी जोन के एई और जेई उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप