कांग्रेस इतिहास के सबसे असफल नेता राहुल गांधी चुनावों में लगातार हार से हताश - डिप्टी सीएम अरुण साव...

कांग्रेस इतिहास के सबसे असफल नेता राहुल गांधी चुनावों में लगातार हार से हताश - डिप्टी सीएम अरुण साव...

रायपुर/   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, विदेशों में जाकर देश का अपमान करना कांग्रेस नेताओं की आदत हो गई है। यह बहुत दुर्भाग्यजनक है, इसीलिए कांग्रेस की लगातार हार हो रही है।  साव ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने निजी स्वार्थों के लिए संविधान को बदलकर तार-तार किया, एक परिवार के हित के लिए संविधान की अवहेलना की, कांग्रेस ने आजादी के बाद देशवासियों के साथ अन्याय किया। आज वे न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, उनके नेता ने भारत जोड़ो और न्याय यात्रा निकाला, इसके बावजूद कांग्रेस की दुर्दशा हुई। वहीं एक बार फिर राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को अपमानित करने का काम किया है। विदेश में जाकर चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। और उसी कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जश्न मनाया, तब उन्हें चुनाव आयोग पर अविश्वास नहीं हुआ। 

 साव ने कहा कि, वे हरियाणा में हार गए और जम्मू-कश्मीर में जीत गए, इसी तरह महाराष्ट्र में हार गए, झारखंड में जीत गए तो महाराष्ट्र में हारने पर चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं। झारखंड में गठबंधन को जीत मिलने पर चुप है। ये लोग समय-समय पर अपना हित लेकर बयान बदलते रहते हैं। सच्चाई यह कि, वे अपनी कमजोरी, कमी, विफलता को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं। 

Read More अनिल अंबानी मानहानि केस में बॉम्बे हाईकोर्ट की रिपब्लिक टीवी और अर्णब गोस्वामी को फटकार कहा हद पार मत करो

 साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदिवासियों के हिन्दू होने से इनकार करने और उनके आरक्षण समाप्ति के झूठे आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेताओं ने देश में संविधान के नाम पर भ्रम फैलाने का काम किया है। अब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल भी वहीं कर रहे हैं। उन्हें मालूम नहीं है कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का कोई प्रावधान नहीं है। जाति वर्ग के आधार पर आरक्षण देने की व्यवस्था है। 

Read More मानसून पूर्वानुमान इस साल 6 प्रतिशत कम बारिश होगी अगस्त सितंबर में अल नीनो का खतरा

इससे पता चलता है कि, भूपेश बघेल समाज को तोड़ने के लिए यह बयान दिया है। आदिवासी समाज प्रकृति के उपासक है, यह उनकी परंपरा है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  ने सही कहा है और भूपेश बघेल जी झूठ बोल रहे हैं।

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना