EWS आरक्षण पर हाईकोर्ट की सख्ती: छत्तीसगढ़ सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

2019 में संविधान संशोधन के बाद केंद्र और कई राज्यों ने किया EWS आरक्षण लागू, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक इंतज़ार

EWS आरक्षण पर हाईकोर्ट की सख्ती: छत्तीसगढ़ सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

रायपुर/ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) के आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने पूछा है कि राज्य की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में यह आरक्षण अब तक क्यों लागू नहीं किया गया।

जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही याचिकाकर्ताओं को दो सप्ताह में रजाइंडर दाखिल करने की अनुमति दी गई है।

यह मामला याचिकाकर्ता पुष्पराज सिंह और अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा 12 जनवरी 2019 को संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन कर EWS वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था। इसके बाद 19 जनवरी 2019 को यह नियम पूरे देश में लागू कर दिया गया।

Read More आय से अधिक संपत्ति मामला: रेखा नायर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, चलेगा मुकदमा

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी 4 सितंबर 2019 को अध्यादेश जारी कर लोक सेवा अधिनियम में संशोधन किया था। इसके बावजूद, याचिका के अनुसार, राज्य में आज तक EWS वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया है।

Read More विवाहित बेटे को नौकरी, बेटी को नहीं; हाईकोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला, कहा- 90 दिन में नियुक्ति दें

याचिकाकर्ताओं की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में यह आरक्षण पहले से प्रभावी है। छत्तीसगढ़ में इसे लागू कराने हेतु 29 अप्रैल 2024 को राज्य सरकार को अभ्यावेदन सौंपा गया था, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में कहा कि जब केंद्र और अन्य राज्य सरकारें संविधान संशोधन के अनुरूप EWS आरक्षण लागू कर चुकी हैं, तो छत्तीसगढ़ सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि यहां अब तक यह प्रावधान क्यों लंबित है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे